Last Updated:
फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग और अपनी पहलवानी के लिए पहचाने वाले दारा सिंह ने कई हिट फिल्में दी हैं. उनके बेटे विंदू ने भी एक्टिंग को ही करियर के लिए चुना. लेकिन क्या आप दारा सिहं की रशियन बहू विंदु दारा सिंह की पत्नी डीना उमरोवा को जानते हैं. खूबसूरती में वह एक्ट्रेसेस को मात देती हैं.

नई दिल्ली. दारा सिंह हिंदी ने हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट पहचान बनाई. आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, आज भी उनके काम को लोग भूल नहीं पाए हैं. उनके बेटे ने भी एक्टिंग में खूब नाम कमाया. लेकिन क्या आप उनकी रशियन बहू को जानते हैं.

खूबसूरती में विंदू दारा सिंह की पत्नी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस की मात देती हैं. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी खूबसूरती से तहलका मचाए रखती हैं. इतना ही नहीं, अपनी फिटनेस को लेकर भी वह चर्चा में रहती हैं.

विंदू दारा सिंह की दूसरी पत्नी की खूबसूरती इतनी जबरदस्त है कि उनके सामने कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फीकी पड़ जाती हैं. उनका स्टाइल और पर्सनैलिटी काफी क्लासी है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं. उनके पोस्ट्स में उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल साफ नजर आती है. फैंस तो उनकी खूबसूरती पर मर मिटते हैं.

विन्दु दारा सिंह ने पहली शादी तब्ब की बहन और जानी मानी एक्ट्रेस फराह नाज से की थी. साल 1996 में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी. लेकिन एक वक्त के बाद दोनों अलग गए थे. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया.

फराह से अलग होकर, विंदु ने रशियन की रहने वाली डीना उमरोवा संग दोबारा घर बसाया. डीना एक रशियन मॉडल हैं. दोनो ने साल 2006 में शादी रचाई. आज वह खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं.

शादी के बाद उन्होंने अपना सारा ध्यान अपने परिवार पर लगा लिया. मॉडलिंग करियर को छोड़ने के बाद अब वह Beso Enterprises नाम की कंपनी की सीईओ भी हैं.रशियन बहू होने के बावजूद उन्होंने भारतीय परिवार में खुद को पूरी तरह ढाल लिया है. वह एक लग्जरी लाइफ जीती हैंय जिसमें ट्रैवल, पार्टी और फैशन का खास हिस्सा होता है.

बता दें कि विंदु और डीना की इस शादी से एक बेटी भी है. उनकी बेटी का नाम अमेलिया रंधावा है. विंदु और उनकी पत्नी स्टार प्लस पर एक डांस शो में भी नजर आ चुके हैं.

