Protool

Actors Who fought Election 2026: EVM में कैद थलापति विजय समेत इन 8 कलाकारों-डायरेक्टर की किस्मत, कर रहे रिजल्ट का इंतजार

Last Updated:

आज तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुद्दुचेरी और केरलम विधान सभा चुनाव 2026 के नतीजे आने वाले हैं. कई लोगों की किस्मत का ताला ईवीएम मशीन में कैद है. इनमें कुछ फिल्मी हस्तियां भी हैं. यहां हम आपको 8 ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होगा.

Entertainment

तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए मतदान हुए. जबकि पश्चिम बंगाल की 293, असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग हुई. आज मतदान की गणना होनी है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कई कालाकारों और फिल्ममेकर ने चुनावी दांव खेला है. यहां हम आपको ऐसे ही 8 कलाकारों-डायरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं.

thalapathy vijay tvk-

इस क्रम में सबसे पहला नाम सुपरस्टार थलापति विजय का आता है. थलापति विजय ने पहली बार तमिलनाडु चुनाव 2026 में हिस्सा लिया है. वह अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. दो विधानसभा सीट- पेरंबूर और त्रिचि से उम्मीदवार हैं. उनकी पार्टी ने सत्ता में मौजूद डीएमके और विपक्ष दल एआईडीएमके को कड़ी टक्कर दी है. उनकी फिल्म ‘जन नायकन’ उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Seeman

सीमैन के नाम मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सेन्थमिझन सीमैन अपने होमटाउन करैकुडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा. वह पार्टी ‘नाम तमिझर कच्ची’ (एनटीके) के मुख्य संयोजक के रूप में काम कर रहे हैं. हाल में आई फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में वह अदाकारी करते दिखे थे. इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया और नयनतारा ने प्रोड्यूस किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Roopa Ganguly

दिग्गज एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ा. उन्होंने बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ा. वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. इनके अलावा, लोकप्रिय बंगाली फिल्म एक्ट्रेस नैना बंद्योपाध्याय ने कोलकाता की चौरंगी सीट से पश्चिम बंगाल चुनाव में हिस्सा लिया. (फोटो साभारः फेसबुक)

Arundhati lovely maitra

एक्ट्रेस अरुंधति लवली मैत्रा के नाम से भी जाना जाता है. वह ममता बनर्जी की टीएमसी की ओर से पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में सोनारपुर, दक्षिण 24 परगना से चुनाव लड़ीं रही हैं. वह बंगाली टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Indranil sen

बंगाली एक्ट्रेस रुद्रनील घोष ने 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के टिकट पर शिबपुर से चुनाव लड़ा. वह 2021 से राजनीति में सक्रिय हैं. पापिया दे अधिकारी ने टॉलीगंज से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों, टीवी और जात्रा थिएटर में काम किया है. अब वह राजनीति में भी सक्रिय हैं. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

sayantika banerjee

एक्ट्रेस सयंतिका बनर्जी एक बार फिर टीएमसी के टिकट पर बारानगर से पश्चिम बंगाल चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं. 2021 में वह चुनाव हार गई थीं, लेकिन 2024 के उपचुनाव में जीतकर वापसी की. इनके सपोर्ट में तेजस्वी यादव ने भी प्रचार किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Shreya panday

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्रेया पांडे ने टीएमसी के टिकट पर माणिकतला से पश्चिम बंगाल चुनाव लड़ा. वह राजनीतिक परिवार से आती हैं, उनके पिता साधन पांडे राज्य मंत्री रह चुके हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *