Last Updated:
सलमान खान की पूरी फैमिली फिल्म लाइन में है. उनके पिता बॉलीवुड के जाने-माने स्क्रीनप्ले राइटर-डायरेक्टर रहे हैं. सलमान खान की बहन अलवीरा खान की शादी एक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई थी. अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह भी एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं. डेब्यू फिल्म के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. लुक्स में आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण को टक्कर देती हैं.

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं. अलीजेह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. 16 सितंबर 2000 को जन्मी अलीजेह की फैमिली पहले से ही फिल्म लाइन में हैं. उनके पिता अतुल अग्निहोत्री अपने जमाने मशहूर अभिनेता रहे हैं. अब निर्माता-निर्देशक हैं. मां अलवीरा खान बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की बहन हैं. अलीजेह खूबसूरती में दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट को टक्कर देती हैं.

अलीजेह ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की. वैसे तो अलीजेह अग्निहोत्री ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 2008 की फिल्म ‘हैलो’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे. फिर कई ब्रांड्स और कैंपेन के लिए मॉडलिंग की.

अलीजेह ने 2023 की फिल्म ‘फ़रे’ में अपना एक्टिंग डेब्यू किया. इस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं. उन्हें ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी भांजी अलीजेह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, इसकी जानकारी उन्हें सबसे बाद में हुई. उन्होंने अलीजेह की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बहुत ही सिंपल हैं. ज्यादा मेकअप भी नहीं करतीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘फर्रे’ फिल्म एक थ्रिलर फिल्म थी जिसका निर्देशन सौमेंद्र पाढी ने किया था. अलीजेह ने इसी फिल्म से अपना करियर शुरू किया. फिल्म के प्रोड्यूसर अलीजेह के पिता अतुल अग्निहोत्री- अलवीरा खान थीं. फिल्म 24 नवंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी.

अलीजेह ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें आलिया भट्ट की ‘हाईवे’ फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस बनने की प्रेरणा मिली. इस फिल्म में आलिया भट्ट-रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे. उन्होंने अपने सभी ऑडिशन की रील बनाई. लोगों से अच्छा रिएक्शन मिला.

अलीजेह की फैमिली की बात करें तो मां अलवीरा खान और पिता अतुल अग्निहोत्री की पहली मुलाकात ‘जागृति’ (1992) फिल्म के सेट पर हुई थी. अलवीरा असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. अतुल भी इस फिल्म में हीरो थे. अतुल को डर सता रहा था कि सलमान खान का परिवार उनके प्यार को मंजूरी नहीं देगा. सलमान ने दोनों का साथ दिया. पिता सलीम खान को मनाया. दोनों परिवारों की सहमति के बाद 1996 में अलवीरा-अतुल की शादी हो गई.

अलवीरा खान सलमान खान की सगी बड़ी बहन हैं. बतौर फिल्म प्रोड्यूसर-फैशन डिजाइनर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. अलवीरा आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं. सलमान खान को जब अपनी बहन की लव स्टोरी के बारे में पता चला तो वो बिल्कुल गुस्सा नहीं हुए. सलमान ने अपने जीजा का बॉलीवुड में करियर बनाने में खूब मदद की. अतुल ने आतिश (1994), सर (1993), क्रांतिवीर (1994), वीरगति (1995)जैसी फिल्मों में एक्टिंग की. बतौर प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने हैलो (2008), बॉडीगार्ड, ओ तेरी और भारत जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं.

