Last Updated:
करिश्मा कपूर 90s में अपने दम पर फिल्में हिट कराती थीं. लेकिन साल 2000 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसमें उनके अपोजिट महज 1 गाने में नजर आई एक्ट्रेस सारी लाइमलाइट लूट ले गई थी. आज भी लोग उस गाने से फिल्म को याद करते हैं.

नई दिल्ली. साल 2000 में करिश्मा की एक फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में करिश्मा का काम देख लोग थिएटर में रोने पर मजबूर हो गए थे. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.लेकिन एक हसीना सिर्फ 1 गाने में नजर आकर एक्ट्रेस को ठेंगा दिखा गई थी.

वो फिल्म है, साल 2000 में आई ‘फिजा’. इस फिल्म में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने करिश्मा कपूर के भाई का रोल निभाया था. फिलम उस समय की हिट फिल्म साबित हुई थी.

फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. फिल्म में जया बच्चन भी अहम रोल में नजर आई थीं. ऋतिक ने उनके बेटे का रोल निभाया था. एक पढ़ने लिखने वाला लिखने वाला, कैसे आतंकवादी बन जाता है, इस कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म मुंबई के दंगों पर बेस्ड है. जब ऋतिक रोशन आंतकवादी बन जाता है, तो कैसे करिश्मा अपने भी भाई को इस दलदल से निकालने की कोशिश करती हैं, ये फिल्म में बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है.

फिल्म के कई सीन तो ऐसे फिल्माए गए थे कि उन्होंने लोगों को थिएटर में रोने पर मजबूर कर दिया था. फिल्म में अपने दौर की जानी मानी एक्ट्रेस आशा सचदेव भी नजर आई थीं, उन्होंन जया बच्चन की दोस्त की भूमिका अदा की थी.

मल्टी स्टार फिल्म ‘फिजा’ में सुष्मिता सेन भी नजर आई थीं. इस फिल्म में भले ही उनका रोल बहुत छोटा था. लेकिन लोग आज भी उन्हें इस रोल के लिए भूल नहीं पाए हैं. फिल्म में वह महज एक गाने में ही नजर आई थी.

फिल्म का वो गाना है, महबूब मेरे, महबूब मेरे, तेरी आंखों से मुझे पीने दे… इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. सुष्मिता सेन महज एक गाने में ही नजर आई थीं. लेकिन वह फिल्म से सारी लाइमलाइट लूट ले गई थीं.

बता दें कि इस मल्टी स्टार फिल्म ‘फिजा’ में ऋतिक रोशन करिश्मा कपूर , ईशा कोप्पिकर, जया बच्चन ने अपने किरदारों में जान फूंक दी थी.फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. फिल्म में ऋतिक रोशन के किरदार की मौत हो गई थी.

