इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को फिल्मों के साथ कई हिट गाने भी दिए हैं. रोमांटिक हो या पार्टी सॉन्ग, उनके गाने हमेशा लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. 4 मिनट 25 सेकेंड का ‘कहो ना कहो’ वह गाना है, जिसने रिलीज होते ही लोगों के होश उड़ा दिए थे. फिल्म ‘मर्डर’ का यह ट्रैक अपनी अलग धुन और बोल्ड अंदाज की वजह से हर जगह छा गया था. इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी ज्यादा चर्चित बना दिया, वहीं इसकी धुन में मौजूद अरबी अंदाज इसे बाकी गानों से अलग बनाता है. खास बात यह है कि यह गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है जितना रिलीज के समय था, और 22 साल बाद भी लोग इसे उसी जुनून के साथ सुनते हैं.सोशल मीडिया पर आज भी इस गाने पर काफी रील्स वायरल होती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

