Protool

‘मैं तुम्हारे जैसे एक्टर्स के लिए फिल्में नहीं बनाता’, मनोज बाजपेयी से किसने कही ऐसी बात? बताया पूरा किस्सा

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक चैट शो में दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘पिंजर’ देखने के बाद फिल्ममेकर ने उन्हें ‘वीर-जारा’ में कैमियो रोल ऑफर किया था. जब मनोज ने मजाक में उनसे भविष्य में कोई बड़ा रोल देने को कहा, तो यश चोपड़ा ने बड़ी ईमानदारी से जवाब दिया कि वह उनके जैसे एक्टर्स के लिए फिल्म नहीं बनाते हैं. हालांकि, ‘वीर-जारा’ के लिए बिना फीस के ही मनोज बाजपेयी काम करने के लिए तैयार हो गए थे.

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह अपनी फिल्म गवर्नर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ फिल्म ‘वीर-जारा’ में काम करने का अनुभव बताया. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी नजर आए थे. कमाल की बात है कि मनोज बाजपेयी ने शुरुआत में ‘वीर-जारा’ फिल्म के लिए फीस लेने से मना कर दिया था.

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टूनाइट’ में बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि कैसे यश चोपड़ा की ईमानदारी और दरियादिली ने उनके दिल पर एक गहरी और कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी थी. साल 2004 में आई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने स्पेशल कैमियो किया था.

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट सुने बिना ही इस फिल्म के लिए हां कह दिया था, क्योंकि वह किसी भी कीमत पर डायरेक्टर यश चोपड़ा के साथ काम करने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे. मनोज बाजपेयी ने बताया कि फिल्म ‘पिंजर’ में उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद यश चोपड़ा ने उनसे संपर्क किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

मनोज ने उस पल को याद करते हुए कहा, ‘यश जी ने मुझे फोन किया और कहा कि पिंजर देखने के बाद उन्हें पूरा भरोसा हो गया था कि उस किरदार को मेरे अलावा कोई और निभा ही नहीं सकता.’ एक्टर ने माना कि वह यश जी को हां कहने से पहले स्क्रिप्ट तक नहीं सुनना चाहते थे.

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

उन्होंने डायरेक्टर से कहा था, ‘आप बस मुझे यह बता दीजिए कि कब आना है और मेरा किरदार क्या है, मैं अपनी तैयारी कर लूंगा. मैं तो बस यश चोपड़ा के डायरेक्शन में काम करना चाहता था.’ इसके बावजूद, यश चोपड़ा की जिद थी कि मनोज कहानी जरूर सुनें, जिसके बाद आदित्य चोपड़ा ने उन्हें सारे सीन्स बारीकी से समझाए.

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

मनोज बाजपेयी ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि स्क्रिप्ट सुनने के बाद उन्होंने मजाक-मजाक में यश चोपड़ा से गुजारिश की कि वह फ्यूचर में उनके लिए कोई बड़ा रोल जरूर सोचें. मनोज के मुताबिक, इस पर फिल्ममेकर ने जो जवाब दिया, उसमें गजब की ईमानदारी थी.

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

एक्टर ने बताया, ‘यश जी ने मुस्कुराते हुए कहा कि बेटा, मैं तेरे जैसे एक्टर्स के लिए कहां फिल्म बनाता हूं.’ उन्होंने अपनी बात साफ करते हुए आगे कहा कि वह जिस तरह की मसाला या कमर्शियल फिल्में बनाते हैं. मनोज जैसे संजीदा एक्टर्स शायद ही कभी उन रोल्स को करना पसंद करेंगे. यश चोपड़ा का यही बेबाक और सच्चा अंदाज मनोज का दिल छू गया.

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

मनोज बाजपेयी ने यश चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने मुझसे कोई झूठा वादा नहीं किया. उनकी यही ईमानदारी मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई.’ एक्टर ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने शुरुआत में इस रोल के लिए कोई भी फीस लेने से मना कर दिया था. मनोज ने कहा, ‘मैंने यश जी से साफ कह दिया था कि मैं इस काम के पैसे नहीं लूंगा. लेकिन उन्होंने मेरी एक न सुनी.’

Manoj Bajpayee Yash Chopra Veer-Zaara, Manoj Bajpayee Yash Chopra statement, Manoj Bajpayee lead actor fee, Manoj Bajpayee Shekhar Tonite interview, Manoj Bajpayee acting career anecdotes, मनोज बाजपेयी, यश चोपड़ा, मनोज बाजपेयी वीर जारा फीस, यश चोपड़ा मनोज बाजपेयी बयान, मनोज बाजपेयी वीर जारा, मनोज बाजपेयी शेखर सुमन शो

एक्टर के मुताबिक, यश चोपड़ा उन्हें पेमेंट करने की जिद पर अड़ गए थे. आखिरकार उन्होंने मनोज को जो चेक भेजा, उसकी रकम उतनी ही थी जितनी मनोज उस दौर में किसी फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर चार्ज करते थे. मनोज ने बताया, ‘यश जी ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें पूरा पैसा दूंगा और यकीन मानिए, उन्होंने मुझे एक लीड एक्टर जितनी ही फीस दी. यश चोपड़ा साहब के साथ काम करने का मेरा अनुभव वाकई बेहद शानदार था.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *