Protool

Movie Release Live Updates: ‘भारत भाग्य विधाता’ से ‘गर्वनर’ तक सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई कई फिल्में, कौन करेगी बंपर ओपनिंग?

12 जून यानी आज शुक्रवार को बॉलीवुड से कई फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें सबसे ज्यादा बज कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता को लेकर बना हुआ है. वहीं मनोज बाजपेयी की गवर्नर को लेकर भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है.इन सबके बीच इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा मैं वापस आऊंगा भी आज रिलीज हुई है. वहीं विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 3डी हॉन्टेड भी आज सिनेमाघरों में पहुंची है.  ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर इनमे से किसका डंका बजता है.

‘भारत भाग्य विधाता’ के बारे में
‘भारत भाग्य विधाता’ एक दमदार ड्रामा है जो 26/11 के भयानक मुंबई आतंकी हमलों के दौरान दिल छू लेने वाली कहानी से इंस्पायर है. मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के कामा अस्पताल की बहादुर नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों की कहानी है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लगभग 400 मरीज़ों की सुरक्षा और देखभाल की, जबकि शहर में आतंकवादी तबाही मचा रहे थे. सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म उन मेडिकल कर्मचारियों के साहस, इंसानियत और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करती है जो भारत की सबसे काली रातों में से एक में अनजाने नायक बन गए.

फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल प्ले किया है, जो संकट के बीच फंसी एक बहादुर नर्स का किरदार निभा रही हैं. उनके साथ अहम भूमिकाओं में गिरीजा ओक और स्मिता तांबे जैसे बेहतरीन कलाकार भी हैं.

‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में
इम्तियाज़ अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ भी आज रिलीज हुई है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह ने अहम रोल प्ले किया है. ये फ़िल्म 1947 में भारत के बंटवारे के दौरान प्यार, पलायन और पहचान जैसी थीम पर बेस्ड है. इस फ़िल्म की कहानी कई पीढ़ियों तक चलती है, जिसमें एक बुज़ुर्ग अपने पोते को अपनी पुरानी प्रेम कहानी सुनाता है.

गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के बारे में
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ एक फ़ाइनेंशियल-पॉलिटिकल थ्रिलर फ़िल्म है जो 12 जून, 2026 को यानी आज रिलीज़ हो गई है. चिन्मय डी. मंडलेकर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 1991 के भारतीय आर्थिक संकट के दौरान हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें मनोज बाजपेयी ने ए. रमणन की भूमिका निभाई है, जो पूर्व RBI गवर्नर एस. वेंकिटरमणन पर आधारित किरदार है. फ़िल्म उन अनकही कोशिशों को दिखाती है जिन्होंने भारत को आर्थिक तबाही से बचाने में मदद की.

हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट’
विक्रम भट्ट की हिंदी सुपरनैचुरल हॉरर फ़िल्म है भी 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ‘हॉन्टेड – 3D’ (2011) की अगली कड़ी (सीक्वल) के तौर पर बनी इस फ़िल्म में मिमोह और चेतना पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो पहाड़ों में बनी एक सुनसान हवेली में शरण लेता है, लेकिन वहाँ उसे डरावनी सुपरनैचुरल पावर और अपने अतीत के दर्दनाक रहस्यों का सामना करना पड़ता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *