Protool

‘काला हिरण’ फिल्म का टीजर रिलीज होते ही दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान, अब मेकर्स के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Last Updated:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अब फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज होते ही मेकर्स के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सलमान खान ने फिल्म के निर्माण, प्रचार, रिलीज और स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. सलमान का आरोप है कि यह फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है.

'काला हिरण' फिल्म का टीजर रिलीज होते ही दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खानZoom

‘काला हिरण’ का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी ‘पर्सनालिटी राइट्स’ यानी व्यक्तित्व अधिकारों और अपनी इमेज की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कानूनी कदम उठाया है. फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज होते ही सलमान खान ने बड़ा कानूनी कदम उठाया है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लेगेसी’ के निर्माण, प्रमोशन और रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. एक्टर का आरोप है कि यह फिल्म उनके 1998 के बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है.

दिल्ली HC में दायर याचिका में सलमान ने क्या कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में सलमान खान ने दावा किया है कि फिल्म के निर्माताओं ने उनके जैसे दिखने वाले कलाकार का इस्तेमाल किया है और उसे उनकी पहचान से जुड़ी चीजें, जैसे कि उनका मशहूर ब्रेसलेट, पहनाया गया है. याचिका के मुताबिक, मेकर्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए सीधे तौर पर सलमान खान के नाम और उनकी छवि का सहारा ले रहे हैं, जो उनके पब्लिसिटी और पर्सनालिटी राइट्स का सीधा उल्लंघन है.

अदालती कार्यवाही पर पड़ेगा असर

सलमान खान ने अपनी याचिका में कहा है कि फिल्म की रिलीज उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को प्रभावित कर सकती है और उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा सकती है. इसी आधार पर उन्होंने फिल्म के निर्माण, प्रचार, रिलीज, स्ट्रीमिंग और उससे जुड़े सभी प्रचार सामग्री पर रोक लगाने की मांग की है. मामले पर जल्द ही दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है.

पहले भी ‘काला हिरण’ मेकर्स को नोटिस भेज चुके हैं सलमान

इससे पहले भी सलमान खान फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेज चुके हैं. नोटिस में उन्होंने फिल्म के विकास और प्रचार को तुरंत रोकने की मांग की थी. नोटिस में कहा गया था कि फिल्म उनके काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है. सलमान की कानूनी टीम ने यह भी तर्क दिया है कि काला हिरण शिकार मामला अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है. ऐसे में इस विषय पर फिल्म बनाना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. नोटिस में यह भी कहा गया कि मामले को सनसनीखेज तरीके से पेश करने से उनके निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर असर पड़ सकता है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *