Protool

Peddi X HJTIHH X Bandar Box Office: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘पेद्दी’, वरुण धवन की फिल्म का हुआ बंटाधार, 7 दिनों में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘बंदर’

Last Updated:

बॉक्स ऑफिस की रेस में राम चरण की पेद्दी सबसे आगे दौड़ रही है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसके दम पर फिल्म भारत में 200 करोड़ का महा-आंकड़ा छूने की दहलीज पर खड़ी है. दूसरी ओर, बॉलीवुड के लिए यह हफ्ता बेहद निराशाजनक रहा है. वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ थिएटर्स में दर्शकों को रिझाने में फेल साबित हुई. सबसे करारा झटका बॉबी देओल की ‘बंदर’ को लगा है जिसकी हालत पहले दिन से ही खराब है.

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार राम चरण की ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है, जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है. वहीं दूसरी तरफ, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहले हफ्ते में ही बंटाधार हो गया है और यह ऑडियंस को थिएटर्स तक खींच पाने में कामयाब नहीं हो पाई. सबसे बुरा हाल बॉबी देओल की ‘बंदर’ का है, जो क्रिटिक्स की तारीफ के बाद भी एक हफ्ते में 5 करोड़ तो दूर, 4 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी.

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. दमदार ओपनिंग के बाद अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. लेकिन बहुत जल्द यह मूवी कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, पेद्दी ने गुरुवार को भारत में 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल घरेलू कमाई अब 193.55 करोड़ तक पहुंच गई है.

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

अब यह फिल्म भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. अब सबकी नजरें आने वाले वीकेंड पर हैं, जहां देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल आता है या नहीं. बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी के अब तक के सफर पर नजर डालें, तो फिल्म ने 51 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की थी, जबकि इसके प्रीमियर से ही 18.50 करोड़ आ गए थे. इसके बाद फिल्म ने पहले शुक्रवार को 26.90 करोड़, शनिवार को 29.10 करोड़ और रविवार को शानदार 32.15 करोड़ बटोरे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

वीकडेज शुरू होते ही सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आना तय था, जहां फिल्म ने 12.35 करोड़ का बिजनेस किया. लेकिन अब यह मूवी हर दिन सिंगल डिजिट में बिजनेस कर रही है. ‘पेद्दी’ फिल्म ने मंगलवार को 9.70 करोड़ और बुधवार को 7.55 करोड़ की कमाई की है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज यानी शुक्रवार को 200 करोड़ क्लब में राम चरण की ‘पेद्दी’ की एंट्री हो जाएगी.

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका पहला हफ्ता उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है, जिसके चलते एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अपने पहले गुरुवार को भारत में 2.60 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल घरेलू कमाई अब 36.85 करोड़ हो गई है. इसने 7.50 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और शनिवार को भी इसकी झोली में ठीक इतने ही यानी 7.50 करोड़ आए. रविवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखा गया और इसने 9 करोड़ बटोरे. इसके बाद सोमवार को 3.50 करोड़, मंगलवार को 3.85 करोड़ कमाए, लेकिन बुधवार को यह ग्राफ फिर नीचे गिर गया और फिल्म सिर्फ 2.80 करोड़ ही बटोर सकी.

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई है. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. क्रिटिक्स से मिली तारीफ भी फिल्म कमाई में कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बंदर’ फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने सातवें दिन जैसे-तैसे कदम आगे बढ़ाए, जहां देशभर में इसके कुल 820 शोज चले.

Peddi box office collection day 8, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office day 7, Bandar movie earnings India, Ram Charan Peddi 200 crore, Varun Dhawan movie collection, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7, है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन, बंदर फिल्म कमाई, राम चरण पेद्दी 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 2026

बॉबी देओल की यह फिल्म 7वें दिन यानी गुरुवार को महज 25 लाख की कमाई पर सिमट गई. फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत ही काफी सुस्त रही थी और इसने पहले दिन सिर्फ 50 लाख का बिजनेस किया था. हालांकि, पहले वीकेंड पर इसे थोड़ा फायदा मिला और शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 95 लाख हुई, जबकि रविवार को इसने 1 करोड़ का अपना सबसे हाईएस्ट सिंगल-डे कलेक्शन किया. अब तक ‘बंदर’ भारत में 3.65 करोड़ की कमाई कर पाई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *