Protool

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में काम कर भयानक ट्रोल हुई ये स्टार किड, अब कहां हुई गायब? क्या कर रही बिड़ला खानदान की बहू

Last Updated:

54 हजार करोड़ के बिड़ला खानदान की बहू और संजय लीला भंसाली की इस लाडली एक्ट्रेस के लिए ये सीरीज एक खूबसूरत सपना थी. लेकिन किसे पता था कि सीरीज रिलीज होते ही एक ऐसा मोड़ आएगा, जो उनकी हंसती-खेलती जिंदगी को पूरी तरह बदल देगा. भयंकर ट्रोलिंग के उस एक झटके ने ऐसा क्या जादू किया कि वो रातोंरात चकाचौंध की इस चमकीली दुनिया से हमेशा के लिए गायब हो गईं? आखिर कहां छिपी हैं भंसाली की ये एक्ट्रेस? नीचे पढ़ें पूरी खबर-

बॉलीवुड की दुनिया में हर साल कई नए चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. कुछ तो पहली ही फिल्म से दर्शकों के चहेते बन जाते हैं, तो कुछ को पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाता एक ऐसे परिवार से है जिसके पास 54 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की दौलत है. पर सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अपनी एक बड़ी वेब सीरीज के आने के बाद इस एक्ट्रेस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और वह अचानक लाइमलाइट से दूर हो गई, आखिर कहां गायब है ये हसीना? चलिए जानते हैं. (फोटो साभार-instagram@sharminsegal )

संजल लीला भंसाली बॉलीवुड के वो डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्म में काम करना हर स्टार का सपना होता है. उन्होंने बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेसेस को रातोंरात स्टार बनाया है, लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिसने उनकी सीरीज ‘हीरामंडी’ में बड़ी उम्मीद के साथ काम किया था, लेकिन इसी सीरीज की वजह से वो भयानक ट्रोल हो गई. यूं तो हीरामंडी काफी हिट रही थी और इसके सभी कलाकारों के एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी. वहीं इस एक्ट्रेस की उतनी ही ज्यादा आलोचना हो गई (फोटो साभार-instagram@sharminsegal ).

हम यहां बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल की. शर्मिन सहगल ने कुछ समय पहले आई नेटफ्लिक्स की बहुत बड़ी वेब सीरीज हीरामंडी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस सीरीज के आने से पहले हर किसी को लगा था कि भंसाली की भांजी होने के नाते शर्मिन इस सीरीज से रातोंरात बड़ी स्टार बन जाएंगी. उनके पास इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम और सपोर्ट था, लेकिन सीरीज के रिलीज होते ही पासा पूरी तरह पलट गया. (फोटो साभार-instagram@sharminsegal )

Add News18 as
Preferred Source on Google

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज हीरामंडी में शर्मिन सहगल ने आलमज़ेब का एक बहुत ही मुख्य किरदार निभाया था. यह सीरीज एक बहुत बड़े स्तर पर बनाई गई थी और दर्शकों को इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. लेकिन जैसे ही यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, सोशल मीडिया पर शर्मिन सहगल की एक्टिंग को लेकर बवाल खड़ा हो गया. लोगों ने उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें बुरी तरह से आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. (फोटो साभार-instagram@sharminsegal )

सीरीज में उनके चेहरे के हाव-भाव और एक्टिंग को लेकर दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लोगों का कहना था कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में उन्हें सिर्फ भंसाली की रिश्तेदार होने की वजह से इतना बड़ा रोल मिला, जबकि वह इसके लायक नहीं थीं. इस चौतरफा विरोध और भारी ट्रोलिंग का सीधा असर शर्मिन सहगल पर पड़ा. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मीम्स और निगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिससे वह पूरी तरह परेशान हो गईं. (फोटो साभार-instagram@sharminsegal )

शर्मिन सहगल के लिए यह झटका बहुत बड़ा था क्योंकि उन्होंने इस सीरीज के लिए बहुत मेहनत की थी. लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया था कि शर्मिन को सोशल मीडिया पर अपने कमेंट सेक्शन तक बंद करने पड़े थे. इसके बाद कई सह-कलाकारों ने उनके सपोर्ट में बातें भी कीं और लोगों से शांत होने की अपील की, लेकिन इंटरनेट पर चल रही उस भयंकर निगेटिविटी ने शर्मिन के मन पर गहरा असर छोड़ दिया. इस पूरी घटना के बाद शर्मिन ने खुद को मीडिया की नजरों से बिल्कुल दूर कर लिया. (फोटो साभार-instagram@sharminsegal )

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पूरे विवाद के बाद शर्मिन सहगल लाइमलाइट से कोसों दूर हो गई हैं. जहां आज के दौर की बाकी एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के बाद सोशल मीडिया और पार्टियों में खूब नजर आती हैं, वहीं शर्मिन इन सब चीजों से बचती दिखाई देती हैं. वह न तो किसी फिल्मी पार्टी में दिखती हैं और न ही पैपराजी के कैमरों के सामने आती हैं. सीरीज के इस विवाद ने उन्हें लोगों के सामने आने से बचने पर मजबूर कर दिया. (फोटो साभार-instagram@sharminsegal )

अगर बात शर्मिन सहगल के पारिवारिक और पर्सनल बैकग्राउंड की करें, तो वह भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक की बहू हैं. शर्मिन के पति अमन मेहता देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेहद करीबी रिश्तेदार हैं. बिड़ला परिवार की कुल संपत्ति 54 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इतने रईस और बड़े खानदान की बहू होने के बावजूद शर्मिन को अपनी खराब एक्टिंग की वजह से जनता के तीखे बयानों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. (फोटो साभार-instagram@sharminsegal )

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *