साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, जून में अभी तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. एक तरफ राम चरण की ‘पेद्दी’ लगी है तो दूसरी तरफ वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ लगी है. वहीं एक छोटे बजट की मराठी फिल्म भी शानदार परफॉर्म कर रही है. आइए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया और रेस में आगे बनी हुई है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’
वरुण धवन की इस फिल्म ने पहले दिन 7.5 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 7.5 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 3.5 करोड़, पांचवें दिन 3.8 करोड़ और छठे दिन 2.8 करोड़ कमाए हैं. फिल्म ने अभी तक ग्रॉस 40.60 करोड़ और नेट 34.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 51.85 करोड़ कमाए. फिल्म को डेविड धवन ने बनाया है.
‘बंदर’
बंदर की बात करें तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन 50 लाख, दूसरे दिन 95 लाख, तीसरे दिन 1 करोड़, चौथे दिन 30 लाथ, पांचवें दिन 40 लाख और छठे दिन 25 लाख कमाए. फिल्म ने नेट 3.40 करोड़ कमाए और ग्रॉस 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया.
‘पेद्दी’
वहीं राम चरण की ‘पेद्दी’ की बात करें तो इस फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 18.5 करोड़ कमाए थे. पहले दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 47.2 करोड़ कमाए. दूसरे दिन 24.2 करोड़, तीसरे दिन 25.85 करोड़, चौथे दिन 27.75 करोड़, पांचवें दिन 10.6 करोड़, छठे दिन 7.8 करोड़ और सातवें दिन 6.1 करोड़ कमाए. फिल्म ने नेट 187.25 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ग्रॉस 222.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
‘तुम्बाडची मंजुला’
इस फिल्म ने बजट वसूल कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 6 करोड़ और नेट 5.30 करोड़ कमाए. फिल्म का बजट 6 करोड़ है. पहले दिन फिल्म ने 54 लाख, दूसरे दिन 98 लाख, तीसरे दिन 1.73 करोड़, चौथे दिन 70 लाख, पांचवें दिन 75 लाख और छठे दिन 60 लाख कमा लिए.
‘Parimala and Co’
इस फिल्म ने पहले दिन 1.6 करोड़, दूसरे दिन 2 करोड़, तीसरे दिन 2.15 करोड़, चौथे दिन 65 लाख, पांचवें दिन 55 लाख और छठे दिन 45 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने नेट 7.40 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ग्रॉस 8.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
‘मॉलीवुड टाइम्स’
इस फिल्म ने पहले दिन 1.8 करोड़, दूसरे दिन 1.9 करोड़, तीसरे दिन 1.9 करोड़, चौथे दिन 70 लाख, पांचवें दिन 54 लाख, छठे दिन 46 लाख कमाए. फिल्म ने ग्रॉस 8.49 करोड़ और नेट 7.30 करोड़ कमाए.

