Protool

वो फिल्म जिसके ₹3300 में बिके टिकट, रिलीज से पहले हुई हाउसफुल, एडवांस बुकिंग से मचाया तहलका

Last Updated:

बॉलीवुड में ‘जवान’, ‘पठान’, ‘एनिमल’ और हालिया ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों ने एडवांस बुकिंग के दम पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा किया था. लेकिन अब एक ऐसी फिल्म सुर्खियों में है, जिसने रिलीज से करीब पांच हफ्ते पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त दीवानगी पैदा कर दी है. हालत यह है कि रिलीज से पहले मुंबई में ₹3300 तक की टिकटें बिक चुकी हैं, जबकि कई IMAX शो लगभग हाउसफुल हो गए हैं. कौन सी है ये फिल्म और क्या है खास चलिए बताते हैं…

The Odyssey, The Odyssey News, Christopher Nolan Film The Odyssey, The Odyssey Craze in india, The Odyssey advance booking The Odyssey Story, द ओडिसी, द ओडिसी न्यूज, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी, भारत में द ओडिसी का क्रेज, द ओडिसी की एडवांस बुकिंग द ओडिसी की कहानी

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जहां बड़ी से बड़ी फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले रफ्तार पकड़ती है. वहीं एक फिल्म ऐसी भी है, जिसने भारतीय फिल्मों के कई रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दी है. ‘जवान’, ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला था, लेकिन इस फिल्म ने रिलीज से पूरे पांच हफ्ते पहले ही ऐसा माहौल बना दिया है कि ₹3300 तक की टिकटें भी बिक चुकी हैं. आलम ये है कि कई IMAX शो लगभग हाउसफुल हैं और एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं. आखिर कौन सी है यह फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है? चलिए बताते हैं…

The Odyssey, The Odyssey News, Christopher Nolan Film The Odyssey, The Odyssey Craze in india, The Odyssey advance booking The Odyssey Story, द ओडिसी, द ओडिसी न्यूज, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी, भारत में द ओडिसी का क्रेज, द ओडिसी की एडवांस बुकिंग द ओडिसी की कहानी

बात कर रहे हैं कि हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आगामी भव्य फिल्म ‘द ओडिसी’ को लेकर भारतीय दर्शकों में अभूतपूर्व दीवानगी देखने को मिल रही है. भारत में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बन गया है.

The Odyssey, The Odyssey News, Christopher Nolan Film The Odyssey, The Odyssey Craze in india, The Odyssey advance booking The Odyssey Story, द ओडिसी, द ओडिसी न्यूज, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी, भारत में द ओडिसी का क्रेज, द ओडिसी की एडवांस बुकिंग द ओडिसी की कहानी

सिनेमा के इतिहास में पहली बार पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट की गई इस फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई का तांडव शुरू कर दिया है. फिल्म की रिलीज में अभी पूरा एक महीना बचा है, लेकिन भारत के महानगरों में ₹3,300 जैसी भारी-भरकम कीमत वाले टिकट भी चंद दिनों में पूरी तरह बिक चुके हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

The Odyssey, The Odyssey News, Christopher Nolan Film The Odyssey, The Odyssey Craze in india, The Odyssey advance booking The Odyssey Story, द ओडिसी, द ओडिसी न्यूज, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी, भारत में द ओडिसी का क्रेज, द ओडिसी की एडवांस बुकिंग द ओडिसी की कहानी

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का भारत में एक अलग ही स्तर का क्रेज रहता है, जो ‘ओपेनहाइमर’ के समय भी देखा गया था. लेकिन ‘द ओडिसी’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. भारत में 8 जून को इस फिल्म के IMAX शोज के लिए एडवांस बुकिंग खोली गई थी और महज तीन से चार दिनों के भीतर ही ओपनिंग वीकेंड यानी 17 से 19 जुलाई की लगभग सभी प्रीमियम सीटें बुक हो चुकी हैं.

The Odyssey, The Odyssey News, Christopher Nolan Film The Odyssey, The Odyssey Craze in india, The Odyssey advance booking The Odyssey Story, द ओडिसी, द ओडिसी न्यूज, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी, भारत में द ओडिसी का क्रेज, द ओडिसी की एडवांस बुकिंग द ओडिसी की कहानी

भारतीय दर्शकों के लिए टिकटों की इतनी ऊंची कीमत किसी झटके से कम नहीं थी, लेकिन नोलन के फैंस के लिए यह कोई बाधा नहीं बनी. सबसे महंगे टिकट मुंबई के फेनिक्स पैलेडियम मॉल के ‘पीवीआर आइकन’ में हैं, जहां रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹3,300 रखी गई है. शनिवार और रविवार के लिए ये सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं. इसके अलावा, वडाला के मिराज सिनेमा, जो शहर की सबसे बड़ी स्क्रीन है, वहां ₹1,800 वाले सोफा सीट्स ओपनिंग वीकेंड के लिए पूरी तरह बिक चुके हैं.

The Odyssey, The Odyssey News, Christopher Nolan Film The Odyssey, The Odyssey Craze in india, The Odyssey advance booking The Odyssey Story, द ओडिसी, द ओडिसी न्यूज, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी, भारत में द ओडिसी का क्रेज, द ओडिसी की एडवांस बुकिंग द ओडिसी की कहानी

वहीं, दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा पीवीआर में टिकटों की कीमत ₹2,100 से ₹2,400 के बीच है. यहां भी नाइट शोज के लिए थिएटर्स अभी से ही लगभग फुल नजर आ रहे हैं. वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, डेन्जिल डियास कहते है- ‘द ओडिसी सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पूरी तरह से आईमैक्स (IMAX) कैमरों से शूट किया गया है. क्रिस्टोफर नोलन पिछले 20 सालों से इस तकनीक को हासिल करने के लिए काम कर रहे थे. भारतीय फैंस के लिए यह गर्व की बात है कि उन्हें दुनिया के बाकी देशों के साथ सबसे पहले इसे देखने का मौका मिल रहा है.’

The Odyssey, The Odyssey News, Christopher Nolan Film The Odyssey, The Odyssey Craze in india, The Odyssey advance booking The Odyssey Story, द ओडिसी, द ओडिसी न्यूज, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी, भारत में द ओडिसी का क्रेज, द ओडिसी की एडवांस बुकिंग द ओडिसी की कहानी

अकादमी पुरस्कार विजेता क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म ‘होमर’ के कालजयी और प्राचीन ग्रीक महाकाव्य ‘ओडिसी’ पर आधारित है. यह इथाका के राजा ओडिसियस की ट्रॉय युद्ध के बाद घर वापसी की दर्दनाक यात्रा की कहानी है. मैट डेमन ओडिसियस का रोल निभा रहे हैं, टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलेमेकस और ऐनी हैथवे पत्नी पेनेलोप के किरदार में हैं. फिल्म में जेंदाया, रॉबर्ट पैटिंसन, लुपिता न्योंगो, शार्लीज थेरॉन और जॉन बर्नथल जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *