Protool

आमिर खान से पहले 44 की उम्र के इस हीरो ने की 3 शादी, 8 साल में हुए 2 तालाक, टॉप हीरोइन को बनाया तीसरी पत्नी

Last Updated:

आमिर खान ने 60 साल के हो चुके हैं. उम्र के इस पड़ाव पर वह तीसरी शादी करने जा रहे हैं. वह 48 साल की गौरी स्प्रैट संग 7 फेरे लेंगे. दोनों कथित तौर पर 5 जुलाई को एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी ने शादी को लो प्रोफाइल रखने का फैसला किया है और घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

Aamir Gauri like Couple-

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता के साथ की और साल 2002 में अलग हो गए. इसक बाद भी अपने बच्चों इरा और जुनैद खान की को-पैरेंटिंग जारी रखी. इसके बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और दोनों का बेटा आजाद राव खान हुआ. हालांकि, 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी.

Aamir Gauri like Couple

अब आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आमिर से पहले एक और हीरो है, जिसने तीन शादियां की. वह अभी 44 साल का हीरो है. 26 की उम्र में एक्टर ने पहली शादी की थी. पहली शादी 1 साल में टूट गई थी.

Aamir like karan Singh

इस हीरो का नाम करण सिंह ग्रोवर है. करण ने साल 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी. श्रद्धा और करण की शादी 10 महीने में ही टूट गई. साल 2009 में दोनों का तलाक हुआ. इसके तीन साल बाद करण ने दूसरी शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने लगे थे, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aamir like karan Singh

हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ कोई बड़ा बयान नहीं दिया और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. करण सिंह ग्रोवर ने साल 2012 में टॉप टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के दौरान हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करण और जेनिफर ने साल 2012 में शादी कर ली.

Aamir like karan Singh

फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते थे. दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में गिने जाते थे. शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक नजर आया, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में खटास आने लगी. आखिरकार साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.

Aamir like karan Singh

दूसरे तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से हुई. दोनों ने फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही उनका रिश्ता चर्चा का विषय बन गया। करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को शादी कर ली.

Aamir like karan Singh

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने बंगाली और पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. शादी के बाद भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं.

Aamir like karan Singh

साल 2022 में करण और बिपाशा के घर बेटी का जन्म हुआ. दोनों ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा. बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपनी फैमिली की झलकियां साझा करते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *