Protool

अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन बहू, 1 गाने में ऐश्वर्या राय के छुड़ा दिए थे पसीने, फिर भी बॉलीवुड से हैं गुमनाम

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुमन रंगनाथन याद है ना. वही सुमन जिसने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म ‘फरेब’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. 1 गाने में तो उन्होंने ऐश्वर्या राय के ही पसीने छुड़ा दिए थे. इसके अलावा वह माधुरी दीक्षित, सलमान और शाहरुख खान संग भी काम कर चुकी हैं. फिर भी एक्ट्रेस आज बॉलीवुड से दूर हैं.

नई दिल्ली. सुमन रंगनाथन ने अपने सिने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. फिर बॉलीवुड में उन्होंने कदम रखा. लेकिन बॉलीवुड पारी उनकी कुछ खास नहीं रही.

वो गाना तो आपको याद ही होगा. ‘ये तेरी आंखें झुकी- झुकी, ये तेरा चेहरा खिला खिला’ इस गाने में सुमन रंगनाथन नजर आई थीं. उनके घुंघराले बाल, बड़ी- बड़ी आंखें, लंबी हाइट एक्ट्रेस बनने के लिए वह परफेक्ट थीं.

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की थी. इसके बाद वो कन्नड़ फिल्मों में नजर आईं. देखते ही देखते उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान भी नहीं था. यहां तक आने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी. इसके बाद साल 1989 में कन्नड़ फिल्म ‘सीबीआई शंकर’ से उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया. इसके बाद वो तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी नजर आईं. तकरीबन सात सालों तक उन्होंने साउथ में काम किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आया वो वक्त जब साल 1996 में उन्होंने फिल्म ‘फरेब’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म के बाद उन्हें और भी कई फिल्मों के ऑफर मिले.इस दौरान उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. कई बड़ी एक्ट्रेसेस संग भी वह नजर आईं.

साल 2002 में वह फिल्म हम तुम्हारे है सनम में भी नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान की बहन और माधुरी दीक्षित की ननद का रोल निभाया था. इस फिल्म में भी उनके काम को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में सलमान खान भी नजर आए थे.

इसके अलावा वह फिल्म आ अ लौट चले में भी नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने अक्षय खन्ना संग रोमांस किया था. फिल्म में लीड रोल में ऐश्वर्या राय नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने एक गाने यही है प्यार, यही है प्यार …. में ऐश्वर्या राय को ही टक्कर दी थी. उन्होंने ऐसा गजब डांस किया था कि लोग उनके मुरीद हो गए थे.

इसके अलावा सुमन रंगनाथन ने फिल्म ‘बागबान’ में अमिताभ बच्चन की बहू का रोल निभाया था. इतना काम करने के बाद भी वह बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी. इसके बाद साल 2000 में उन्होंने मशहूर मॉडल गौमत कपूर से शादी की.फिर उनका तलाक हो गया. इसके बाद 2006 में उन्होंने प्रोड्यूसर बंटी वालिया से शादी की. लेकिन एक्टिंग की दुनिया से तो वह लंबे समय से गायब हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *