Protool

‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का नया वीडियो लीक, दिखा रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आएगी. इन दिनों फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है. बीते दिनों ‘किंग’ के सेट से दीपिका और शाहरुख की फोटोज लीक हुई थीं, जिससे परेशान होकर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने लोगों ने ऐसा ना करने की रिक्वेस्ट की थी. हालांकि, इस बात का कोई असर नहीं हुआ है. ‘किंग’ से सेट से दीपिका और शाहरुख का एक और वीडियो लीक हो गया है, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है.

डांस करते दिखे दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान
वीडियो में दीपिका और शाहरुख को कैम्प्स बे में डांस करते हुए देखा जा सकता हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है. दीपिका के लुक की बात करें तो वो व्हाइट कलर की बेहद एलीगेंट ड्रेस में नजर आईं. हल्के मेकअप और खुले बालों ने उनके पूरे लुक को और भी निखार दिया. वहीं, किंग खान ग्रीन शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी स्टाइलिश दिखे. दोनों का लुक काफी सिंपल लेकिन क्लासी लग रहा है.

ये भी पढ़ें:- पहली प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में काफी मुश्किल दौर से गुजरी थीं दीपिका पादुकोण, खुद बयां किया था दर्द

‘किंग’ में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो इसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी बड़ी हिट दे चुके हैं. इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं, जिनमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, राघव जुयाल, अक्षय ओबेरॉय, रानी मुखर्जी जैसे कलाकार शामिल है. फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. 

प्रेग्नेंसी में भी कर रहीं शूटिंग
बता दें कि दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ ये खुशखबरी शेयर की. इस खबर के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दीं. इसके बावजूद दीपिका अपने प्रोफेशनल कामों में पूरी तरह एक्टिव हैं और लगातार शूटिंग कर रही हैं. वो सिर्फ ‘किंग’ ही नहीं, बल्कि अपनी अगली फिल्म ‘राका’ की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी. 

ये भी पढ़े:- प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ज्योतिषी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के नए घर को लेकर क्या भविष्यवाणी की?



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *