Protool

फ्रॉड केस में फंसीं सनी लियोनी, सीआईडी रडार पर आई एक्ट्रेस, क्या है पूरा मामला?

Last Updated:

एक्ट्रेस सनी लियोनी को फ्रॉड केस में नोटिस भेजा गया है. कर्नाटक के कथित ₹2,400 करोड़ शिवम एसोसिएट्स निवेश घोटाले की जांच के बीच अभिनेत्री सनी लियोनी को CID ने नोटिस भेजा है. एजेंसी ने उनसे 2023 की कन्नड़ फिल्म ‘चैंपियन’ में उनकी मौजूदगी से जुड़े भुगतान की जानकारी मांगी है. हालांकि कहा गया है कि सनी लियोनी को सिर्फ जानकारी के लिए नोटिस भेजा गया है. इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने कुछ गलत किया है.

फ्रॉड केस में फंसीं सनी लियोनी, सीआईडी रडार पर आई एक्ट्रेस, क्या है पूरा मामलाZoom

सनी लियोनी को फ्रॉड केस में नोटिस भेजा गया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों मुश्किलों  में फंसती दिख रही हैं. कथित फ्रॉड केस में एक्ट्रेस सीआईडी की रडार पर आ गई हैं. कर्नाटक में सामने आए कथित ₹2,400 करोड़ के शिवम एसोसिएट्स निवेश घोटाले की जांच के बीच अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम भी चर्चा में आ रहा है. हालांकि, जांच एजेंसियों ने साफ किया है कि उन्हें भेजे गए नोटिस का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कोई गलत काम किया है.

अपराध जांच विभाग (CID) सिर्फ उस पैसे के लेन-देन की जानकारी जुटा रहा है, जो घोटाले के मुख्य आरोपी से जुड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक, शिवम एसोसिएट्स और उसके प्रमोटर शिवानंद नीलन्नावर पर करीब 4.07 लाख निवेशकों से कथित तौर पर अवैध जमा और निवेश योजनाओं के जरिए पैसे जुटाने का आरोप है. CID फिलहाल इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े फाइनेंशियल लेन-देन की जांच कर रही है.

एजेंसी ने सनी लियोनी से मांगी जानकारी

इसी कड़ी में एजेंसी ने सनी लियोनी से भी जानकारी मांगी है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 2023 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘चैंपियन’ के लोकप्रिय गाने ‘डिंगारा बिल्ली नानू’ में स्पेशल अपीयरेंस दी थी. इस फिल्म का निर्माण शिवानंद नीलन्नावर ने किया था.जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस गाने में परफॉर्म करने के लिए सनी लियोनी को लगभग ₹1 करोड़ का भुगतान किया गया था. अब CID यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फिल्म और उससे जुड़े भुगतानों का सोर्स क्या था और इन पैसों का लेन-देन किस तरह हुआ.

सनी लियोनी की फिल्म को लेकर है विवाद?

हालांकि, अधिकारियों ने साफ कहा है कि सनी लियोनी को सिर्फ जानकारी जुटाने के उद्देश्य से नोटिस भेजा गया है और फिलहाल उनके खिलाफ किसी तरह की धोखाधड़ी का आरोप नहीं है. एजेंसी का फोकस उन वित्तीय लेन-देन की पड़ताल करना है, जो कथित निवेश घोटाले से जुड़े हो सकते हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *