Protool

जब होटल पहुंची कमल हासन की एक्स वाइफ, रेखा भी थीं मौजूद! खूब मचा हंगामा छोड़नी पड़ गई थी फिल्म

Last Updated:

रेखा की जिंदगी भी किसी पहेली से कम नहीं रही. पहले अमिताभ बच्चन संग उनका नाम जोड़ा गया. विनोद मेहरा और जितेंद्र को लेकर भी बॉलीवुड गलियारों में कई किस्से सुने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल हासन संग भी उनके खूब चर्चे हुए थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकीं जानी मानी एक्ट्रेस रेखा की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है. अमिताभ बच्चन के साथ उनके रिश्तों की खबरें तो खूब सुर्खियां बनीं,वहीं उनका नाम साउथ के सुपरस्टार कमल हासन संग भी जोड़ा गया था.इस खबर ने तो इडंस्ट्री में तहलका मचा दिया था.

 In the late 1970s, actress Vani Ganapathy once walked in on husband Kamal Haasan and Rekha at a Chennai hotel, according to several reports. The incident stirred rumours behind the scenes of a soon-to-release Tamil film.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बात साल 1970 के दशक की है, जब कमल हासन की पत्नी वाणी गणपति ने उन्हें चेन्नई के एक होटल में रेखा संग देख लिया था. कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है, उस वक्त उन्हें लेकर लोगों ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया था.

 Rekha was on the sets of Yash Chopra’s Silsila with Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan, and had also signed Meendum Kokila alongside Kamal Haasan and Sridevi in 1981.

बात उस वक्त की है, जब रेखा यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ की शूटिंग में बिजी थीं. उसी दौरान वह साल 1981 में ही रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मींदुम कोकिला’ में भी काम कर रही थीं. इस फिल्म में कमल हासन और श्रीदेवी भी लीड रोल में नजर आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kamal

फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रेखा और कमल हासन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. लेकिन तब तक इन दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई अफवाह सामने नहीं आई थी. सुर्खियां तो तब बनी जब अचानक वाणी गणपति चेन्नई के होटल चोला शेराटन पहुंच गई थीं.

 A journalist relayed a dramatic account to Rediff, quoting a hotel staffer who said, “In late 1979, I was working at the Hotel Chola Sheraton in Chennai. One night, when I reported for work, I found the place in a tizzy. As the girls in reception told the story, Kamal Haasan and Rekha Ganesan were in the latter’s room in the hotel when Kamal’s then-wife Vani Ganapathy arrived and gave her husband a public dressing-down."

रेडिफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक पत्रकार ने होटल के एक कर्मचारी के हवाले से इस बात का खुलासा किया था कि साल 1979 की एक रात होटल में खूब हंगामा हुआ था. कर्मचारी के मुताबिक,उस वक्त होटल में कमल हासन और रेखा भी मौजूद थे. वाणी ने उस वक्त कमल हासन को खूब खरी खोटी सुनाई थी.

हद तो तब हुई जब इस घटना के बाद खबरें आने लगी थीं कि रेखा को फिल्म ‘मींदुम कोकिला’ से बाहर कर दिया गया. बाद में उनकी जगह मलयालम एक्ट्रेस दीपा, जिन्हें उन्नी मैरी के नाम से भी जाना जाता है, को कास्ट कर लिया गया है.

कमल हासन और रेखा दोनों ने ही न इस बात से कभी इनकार किया है और नहीं दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि की. इसलिए यह किस्सा आज भी एक राज बनकर दफन है कि जो उस रात के बार में कहा जाता है कि क्या वह सच है या अफवाह.

kamal Hassan Oscar n

बात उस वक्त की है, जब कमल हासन और वाणी की शादीशुदा जिंदगी शुरू ही हुई थी, दोनों ने साल 1978 में शादी की थी.इसके बाद कमल हासन और सारिका की प्रेम कहानी शुरू हुई और कमल हासन और वाणी का साल 1988 में तलाक हो गया. इसके बाद कमल हासन ने उसी साल सारिका संग शादी कल ली.लेकिन रेखा और कमल हासन का ये किस्सा आज भी आधिकारिक तौर पर सिर्फ रिपोर्ट्स और चर्चाओं तक ही सीमित है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *