Last Updated:
रणवीर सिंह और ‘डान 3’ विवाद इन दिनों इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद से ही वह सुर्खियों में छाए हुए हैं. खबरों के बीच उन पर 45 करोड़ रुपये की मांग किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं.लेकिन अब इस मामले पर सिंगर एमी विर्क ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के बाद से ही डिमांड में हैं.वहीं दूसरी तरफ Don 3 विवाद लगातार चर्चा में है. फिल्म की शूटिंग से पहले ही रणवीर ने फिल्म छोड़ दी. फिर प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उन पर 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा ठोक दिया.
हाल ही में इस मामले पर सिंगर एमी विर्क ने अपनी बात रखी है. एमी ने न सिर्फ रणवीर का समर्थन किया, बल्कि Don 3 के मेकर्स पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब रणवीर फ्लॉप फिल्मों के दौर से गुजर रहे थे, तब किसी ने उनकी परवाह नहीं की.
रणवीर के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क
रणवीर सिंह लंबे समय से डॉन 3 विवाद को लेकर चर्चा में हैं. अब इस पूरे विवाद के बीच अभिनेता और सिंगर एमी विर्क ने खुलकर रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है. एमी का मानना है कि आज रणवीर से जवाब मांगा जा रहा है, लेकिन जब उनका करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा था तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया.हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर मेकर्स को रणवीर पर इतना भरोसा था तो उन्हें उस समय Don 3 शुरू करनी चाहिए थी,जब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. एमी के मुताबिक, अब जब धुरंधर ने शानदार सफलता हासिल कर ली है तो अचानक पैसों की मांग करना समझ से परे है.
45 करोड़ रुपये की मांग पर सवाल
एमी ने 45 करोड़ रुपये की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई छोटा-मोटा हिसाब बाकी है तो उसे सुलझाया जा सकता है, लेकिन इतनी बड़ी रकम मांगना ठीक नहीं लगता. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आखिर इतनी बड़ी रकम कौन चुकाएगा. एमी विर्क ने यह भी साफ किया कि उनकी नजर में रणवीर इस पूरे विवाद के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी पक्ष को आपत्ति है तो वह कानूनी रास्ता अपना सकता है.
बता दें कि एमी ने रणवीर सिंह के साथ हुई एक निजी चर्चा का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्होंने रणवीर को फोन कर बधाई दी थी. उस समय रणवीर हाल ही में पिता बने थे और अपनी फिल्म को लेकर काफी भावुक भी थे.एमी के अनुसार, रणवीर ने उन्हें बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी पूरी मेहनत और ऊर्जा लगा दी है. इस पर एमी ने उन्हें भरोसा रखने की सलाह दी और मजाक में कहा कि उनकी बेटी उनके लिए किस्मत लेकर आई है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

