Protool

न जबरदस्त बॉडी, न ही एक साथ 10 गुंडों की करता है पिटाई, फिर भी पर्दे पर आते ही तालियों से गड़गड़ा उठते हैं थिएटर

Last Updated:

आमतौर पर फिल्मों में एक्टर बनने के लोग उनके खूबसूरत चेहरे या उनकी धांसू बॉडी को जरूरी समझते हैं. लेकिन सही मायने में एक्टर वही है, जो सारी भीड़ का ध्यान खुद पर खींच ले.हिंदी सिनेमा का ऐसा ही एक एक्टर है, जो शाहरुख सलमान की तरह 10 गुंड़ों की पिटाई एक साथ करता है, न ही उनकी जबरदस्त बॉडी है. लेकिन उनके आते ही थिएटर तालियों से गूंज उठते हैं.

नई दिल्ली. थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करने वाला वो एक्टर, जो आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करता है. बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए एक्टर को फ्लॉप फिल्म का सहारा मिला. अपने करियर की फ्लॉप फिल्म से ही वह ताउम्र पहचाना जा रहा है.

वो एक्टर कोई और नहीं कॉमेडियन स्टार विजय राज है. विजय राज ने ‘रन’, ‘धमाल’, ‘दिल से’, ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘गली बॉय’, ‘लूटकेस’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं.

अपने हर किरदार में वह जान फूंक दिया करते हैं. खास तौर पर फिल्म ‘रन’ में उनका ‘कव्वा बिरयानी’ वाला सीन तो लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. रन भले ही फ्लॉप रही हो. लेकिन इस फिल्म से ही उन्हें वो पहचान मिली, जिससे वह ताउम्र पहचाने जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यूं तो इस फिल्म में लीड हीरो अभिषेक बच्चन थे. लेकिन उस फिल्म के एक सीन से उन्हें ऐसी पहचान मिली कि आज भी फिल्म को विजय राज के नाम से ही जाने जाती है. इस फ्लॉप फिल्म को भी उन्होंने यादगार बना दिया था.

इसके आलावा आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल में भी उन्होंने अपने रोल से महफिल लूट ली थी. आज विजय राज की इमेज ऐसी बन गई हैं कि जैसी उनकी एंट्री थिएटर में होती है, थिएटर तालियों से गूंज उठते हैं.

विजय राज अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. लेकिन सफलता को लेकर उनकी सोच बाकी लोगों से काफी अलग है. विजय राज मानते हैं कि सफलता का पैमाना पैसा, शोहरत या बड़ा नाम नहीं है. उनके लिए सफलता का मतलब है मन की शांति और खुशी.

विजय राज का कहना है कि अगर कोई मजदूर अपनी जिंदगी से संतुष्ट है, रात को चैन की नींद सोता है और अपने काम से खुश है, तो वह सफल इंसान है. वहीं अगर कोई व्यक्ति करोड़ों रुपये कमाने के बावजूद तनाव में है, बेचैन रहता है और खुश नहीं है, तो वह उनके हिसाब से सफल नहीं कहा जा सकता.

बता दें कि आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म गूंगबाई में भी उनका किरदार काफी दमदार रहा. इस फिल्म में उन्होंने किन्नर का रोल निभाया था. इस फिल्म में भी अपने काम से उन्होंने फैंस को चौंका दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *