Last Updated:
आलिया भट्ट की मच अवेटेज फिल्म अल्फा का टीजर लॉन्च हो गया है. टीजर रिलीज के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स आलियी की तारीप कर रहे हैं. शाहरुख खान ‘अल्फा’ के टीज़र से काफी प्रभावित हुए हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी अपनी प्यारी आलिया को शुभकामनाएं दी हैं. अहान पांडे ने भी टीजर की तारीफ की है.
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने की आलिया भट्ट की तारीफ.
मुंबई. आलिया भट्ट और शरवरी की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ टीजर आ चुका है. स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यशराज फिल्म्स ने 10 जून को इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी प्रभावित हुए हैं. एक्शन से भरपूर इस टीजर में आलिया भट्ट के किरदार की शुरुआत की झलक देखने को मिलती है. इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, अंडरकवर ऑपरेशन और एक सीक्रेट ट्रेनिंग प्रोग्राम की झलकियां दिखाई गई हैं.
जैसे ही ‘अल्फा’ का टीजर लॉन्च हुआ, सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ समय पहले, अमिताभ बच्चन ने अल्फा का टीजर शेयर किया और आलिया व पूरी टीम पर प्यार लुटाया. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने साथियों की तारीफ करते हैं और उनके काम को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करते हैं.

