Protool

‘अल्फा’ की वजह से बदली ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट, अजय देवगन ने शेयर किया नया पोस्टर, इस दिन आएगा ट्रेलर

Last Updated:

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. अजय ने नए पोस्टर के जरिए इसका ऐलान किया है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी रिवील कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय ने आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की वजह से इसकी रिलीज डेट को बदली है.

ख़बरें फटाफट

'अल्फा' की वजह से बदली 'धमाल 4' की रिलीज डेट, अजय देवगन ने किया रिवीलZoom

फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज टेड आउट हो गई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajaydevn)

मुंबई. अजय देवगन ने ‘धामाल 4’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च होगा. उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म के सभी मुख्यम किरदारों को देखा जा सकता है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख समेत अन्य कलाकारों की गर्दन तक सोना पड़ा है. सब बहुत ज्यादा खुश हैं. अजय ने फैंस के साथ एक रोमांचक अपडेट शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अजय देवगन ने वादा किया है कि दर्शकों को इस बार हंसी से भरपूर एडवेंचर और सबसे पागलपन भरी ट्रेजर हंट देखने को मिलेगी. अजय ने पोस्टर शेयर किया है, उस पर 12 जून को ट्रेलर रिलीज होने की बात कही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “एक बात तो पक्की है, नियत इनकी कच्ची है. 4 गुना ज़्यादा हंसी और ज़बरदस्त धमाल के लिए तैयार हो जाइए.”

अजय देवगन ने बताई ‘धमाल 4’ के ट्रेलर रिलीज की डेट.

अजय देवगन ने आगे लिखा,”धमाल 4 का ट्रेलर 12 जून को आएगा. फिल्म 10 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगी. इससे पहले अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कन्फर्म किया कि फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है. पहले यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी.

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की वजह से बदली डेट

फिल्म इंडस्ट्री मार्केट में चर्चा थी कि आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर ‘अल्फा 3’ जुलाई को रिलीज हो रही है, जिससे 10 जुलाई का स्लॉट खाली हो गया. इसी वजह से ‘धामाल 4’ के मेकर्स ने इस तारीख को चुन लिया. इससे पहले अजय देवगन ने संजय मिश्रा के साथ वाला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “इन दोनों का है एक ही गोल, सोने पर हाथ साफ करना.”

‘धमाल 4’ को अजय देवगन ने किया प्रोड्यूस

‘धमाल 4’ को एक बार फिर इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने फ्रेंचाइजी की सभी पिछली फिल्मों का निर्देशन किया है. फिल्म को टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *