Last Updated:
बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. 10 जून, 1977 को जन्में मीका ने अपने करियर में कई पार्टी गानों गाकर इडंस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है. मीका कभी अमिताभ बच्चन के डाई हार्ट फैन रहे हैं. मशहूर सिंगर मीका सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मीका सिंह, राइटर और कंपोजर भी हैं. इसके अलावा वह विवादों के भी स्टार हैं. दमदार आवाज, जबरदस्त म्यूजिक और अच्छे लिरिक्स के साथ ही ढेरों कंट्रोवर्सी के कारण वह काफी मशहूर हैं.मीका अमिताभ के बहुत बड़े फैन हैं.एक वक्त था जब वह उर्वसी रौतेला से शादी करना चाहते थे.

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह सिर्फ अपने हिट गानों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दिलचस्प किस्सों के लिए भी जाने जाते हैं. कई बार वह ऐसे अनुभव साझा कर चुके हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान भी रह जाते हैं और हंसने भी लगते हैं. ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर सुनाया था.

मीका सिंह ने बताया था कि वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन रहे हैं. बिग बी के प्रति उनकी दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार वह बिना किसी इनवाइट किए ही उनकी दिवाली पार्टी में पहुंच गए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मीका के मुताबिक, हर साल अमिताभ बच्चन के घर होने वाली दिवाली पार्टी की चर्चा खूब होती थी. वह दूर से उनके घर की रोशनी और सजावट देखा करते थे और सोचते थे कि काश उन्हें भी कभी इस पार्टी में शामिल होने का मौका मिले. आखिरकार एक दिन उन्होंने फैसला किया और सीधे अपनी कार लेकर अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए. बिना बुलावे के वह अंदर तो चले गए, लेकिन ज्यादा देर वहां नहीं रुके और कुछ देर बाद चुपचाप वापस लौट आए.

कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया था कि एक वक्त में वह बॉलीवुड की ब्यूटी उर्वशी रौतेला को दिल दे बैठे थे. लेकिन जब खबरें सामने आईं तो उर्वशी ने इन खबरों को अफवाह करार दिया था.

इसके अलावा मीका सिंह अपने विवादों को लेकर भी इंडस्ट्री में छाए रहे हैं. विवादों से तो जैसे उनका पुराना नाता रहा है. साल 2006 में मीका की बर्थ डे पार्टी के दौरान जब उन्होंने अभिनेत्री राखी सावंत को जबरन किस किया था,

इसके बाद वह सुर्खियों में छा गए थे. राखी ने भी मीका पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया. इस किस के चलते वह लंबे समय तक विवादों में रहे. काफी समय तक राखी और मीका के बीच दूरी बनी रही. लेकिन सालों बाद राखी ने उन्हें माफ कर दिया था.

बता दें कि मीका का असली नाम ‘अमरीक सिंह’ है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने कीर्तन गाकर की थी. साल 1998 में उनके गाने सावन में लग गई आग के बाद तो वह रातोंरात स्टार बन गए थे. इसके बाद उनका करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था. सलमान, शाहरुख और अक्षय सबके लिए गाने गाए हैं। हिंदी, पंजाबी के साथ मराठी, बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ में भी गाने गाए हैं.

