Last Updated:
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने पिछले 7 साल से एक भी बॉलीवुड फिल्म नहीं की है. उन्होंने साल 2019 में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और पिछले 7 साल से वो हॉलीवुड में काम कर रही हैं. अब तक आप समझ ही गए होंगे कि ये हसीना प्रियंका चोपड़ा हैं. ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.

नई दिल्ली. साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 2002 में तमिल फिल्म से डेब्यू किया था. उन्होंने तमिल फिल्म में काम करने के बाद सनी देओल की फिल्म ‘हीरो ए लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. 7 साल पहले उनकी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ आई थी. इस फिल्म में वो फरहान अख्तर के साथ दिखी थीं. फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था और इसके बाद से एक्ट्रेस ने किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

2019 के बाद से बॉलीवुड में कोई हिट फिल्म न दे पाने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा एक मजबूत ब्रांड वैल्यू बनाए हुए हैं. सोमवार को फॉर्च्यून इंडिया इंटरब्रांड ने एक स्टडी साझा की, जिसमें कई पैमानों के आधार पर सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज की सूची जारी की गई. इसमें सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या एंडोर्समेंट ही नहीं, बल्कि कई अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस सूची में प्रियंका चोपड़ा तीसरे स्थान पर हैं. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर हैं, जबकि शाहरुख खान दूसरे स्थान पर हैं. प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में टॉप 3 में जगह बनाने वाली इकलौती एक्ट्रेस हैं. रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन भी लिस्ट में प्रियंका के बाद हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

फॉर्च्यून इंडिया इंटरब्रांड की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये रैंकिंग कई चीजों पर बेस्ड है. रिपोर्ट में कहा गया कि यह स्टडी एक विस्तृत प्रक्रिया का परिणाम है, जो सिर्फ कमाई या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कहीं आगे जाती है और कई अन्य पहलुओं को भी शामिल करती है. सबकुछ मिलाकर सेलेब्स की कुल ब्रांड वैल्यू तय की जाती है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

7 साल के ब्रेक के बाद प्रियंका चोपड़ा अब एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से कमबैक कर रही हैं. इस भव्य फिल्म को भारत की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. एसएस राजामौली करीबन 1400 करोड़ रुपये के बजट में फिल्म बना रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मोटी फीस वसूली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए करीबन 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इससे पहले प्रियंका को सिटाडेल के लिए 40 करोड़ रुपये मिले थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा महेशा बाबू के साथ नजर आने वाली हैं. महेश के साथ ये उनकी पहली फिल्म हैं. फिल्म के टाइटल लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ने कहा था कि ये फिल्म कई मायनों में उनके लिए बेहद खास है. वो कई साल के ब्रेक के बाद घर वापसी कर रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

