Protool

Sandhya Mridul Viral video: ‘इंसानियत-रिस्पेक्ट देने में खर्चा नहीं है’, 20 साल की नौकरानी के बाल काटने से किया मना, सैलून पर भड़कीं हीरोइन

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दिव्या दत्ता ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में वह एक सैलून पर भड़क रही हैं. वह बताती हैं कि उनकी मां के घर काम करने वाली एक लड़की जब सैलून में बाल कटवाने गई, तो सैलून संचालकों ने उन्हें बाहर कर दिया और उसके बाल काटने से मना कर दिया, क्योंकि वह डॉमेस्टिक वर्कर है.

ख़बरें फटाफट

 20 साल की नौकरानी के बाल काटने से किया मना, सैलून पर भड़कीं हीरोइनZoom

संध्या मृदुल का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @andymridul)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा किया है. उन्होंने एक लंबा वीडियो शेयर किया है और बताया कि समाज एक बुराई की तरफ जा रहा है. उन्होंने लोगों से गरीबों पर दया और उनकी रिस्पेक्ट करने की अपील की. संध्या के वीडियो को एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने रीशेयर किया है. दरसअल, संध्या ने बताया कि उनकी मां के घर रहने वाली 20 साल की घरेलू सहायिका बाल कटवाने के लिए बेहद एक्साइटेड थी. वह उसे अपने साथ सैलून ले गईं, लेकिन सैलून संचालकों ने साफ मना कर दिया. कारण? वह घर के काम करती है.

संध्या मृदुल ने सैलून चलाने वालों पर भड़क गईं. उन्होंने वीडियो में कहा कि यह घटना सिर्फ एक सैलून की नकारात्मक सोच नहीं है, बल्कि हमारी समाज की गहरी जड़ें वाली मानसिकता को उजागर करती है. उन्होंने वीडियो में कहा, यह घटना हमें कई सवाल पूछने पर मजबूर करती है. क्या हम इतने छोटे दिल वाले हो गए हैं कि किसी की पेशेवर स्थिति देखकर उसे इंसानियत से वंचित कर देते हैं? क्या हेयरकट, सम्मान या खुशी भी सिर्फ कुछ खास लोगों के लिए आरक्षित है? घरेलू स्टाफ हमारे जीवन को आसान बनाते हैं. वे सुबह जल्दी उठकर चाय बनाते हैं, बच्चों की देखभाल करते हैं, घर साफ रखते हैं—फिर भी हम उन्हें बराबरी का दर्जा देने से कतराते हैं.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *