Protool

मासूम ‘माइकी’ की हत्या से टूटीं मंजरी फडनिस, रोते हुए बोलीं- उसे मारा, सीढ़ियों में घसीटा और नाले में फेंक दिया

Last Updated:

सोसायटी के कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की दर्दनाक हत्या से अभिनेत्री मंजरी फडणीस गहरे सदमे में हैं. एक भावुक बयान में उन्होंने इस घटना को बेहद क्रूर और झकझोर देने वाला बताया. मंजरी ने बताया कि माइकी पिछले कई वर्षों से सोसायटी का हिस्सा था और सभी का प्रिय था, लेकिन अचानक वह गायब हो गया और बाद में उसकी निर्मम हत्या की जानकारी सामने आई. एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा कि उसे बेसमेंट के पास सोते समय बेरहमी से पीटा गया, फिर सीढ़ियों से घसीटकर ले जाया गया और अंत में नाले में फेंक दिया गया. उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है. यह मामला सामने आने के बाद पशु सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

मासूम 'माइकी' की हत्या से टूटीं मंजरी फडनिस, रोते हुए बोलीं- उसे मारा डालाZoom

एक्ट्रेस मंजरी फडनिस एक कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की हत्या पर दुख जताया है.

नई दिल्ली. फिल्म एक्ट्रेस मंजरी फडनिस एक कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की हत्या से गहरे सदमे और दुख में हैं. सात वर्षों से सोसायटी के लोगों के प्यार और देखभाल में रहने वाले माइकी की मौत ने मंजरी को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर कम्युनिटी डॉग के लिए न्याय की मांग की.

मंजरी ने बताया, ‘माइकी 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था. उसको उसके परिवार ने छोड़ दिया था. धीरे-धीरे वह वहां रहने वाले लोगों का चहेता बन गया. लोग उसे खाना खिलाते थे, उसकी देखभाल करते थे और परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते थे.’

‘अचानक माइकी गायब हो गया’

कुछ दिन पहले अचानक माइकी गायब हो गया. जब वह लंबे समय तक दिखाई नहीं दिया तो सोसायटी के लोग चिंतित हो गए. सभी ने मिलकर उसे ढूंढने की कोशिश शुरू की. उसके पोस्टर लगाए गए, सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई और आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कई दिनों तक माइकी का कोई सुराग नहीं मिला.’ मंजरी ने अपने वीडियो में कहा, ‘माइकी बहुत ही शांत और प्यारा कुत्ता था. वह किसी को परेशान नहीं करता था. एक व्यक्ति ने बताया कि माइकी के साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया. वह सोसायटी के एक बेसमेंट के पास आराम से सो रहा था, तभी उस पर हमला किया गया था.’

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *