Protool

‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर आउट, आमिर खान की फिल्म में दिखा सनी देओल का अग्रेसिव लुक, विभाजन की दिलाई याद

Last Updated:

आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अपने मोशन पोस्टर के साथ दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. खास बात यह है कि संतोषी और सनी की हिट जोड़ी करीब 30 साल बाद फिर साथ आई है. शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल समेत कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं. ए.आर. रहमान का संगीत और जावेद अख्तर के गीत इसे और खास बनाते हैं. देश विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह पीरियड ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'बंटवारा 1947' का पोस्टर आउट, आमिर खान की फिल्म में दिखा सनी देओल का लुकZoom

फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.

 नई दिल्ली.  भारतीय इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय माने जाने वाले देश के विभाजन की कहानी अब बड़े पर्दे पर एक नए रूप में सामने आने जा रही है. आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर जारी कर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है. इस ऐतिहासिक ड्रामा में सनी देओल मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने संभाली है.

मोशन पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. इसमें भावनाएं, संघर्ष और एक ऐसे दौर की झलक दिखाई गई है, जिसने लाखों जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया था. फिल्म की कहानी उस समय के इर्द-गिर्द घूमती है, जब देश विभाजन की त्रासदी से गुजर रहा था और हर तरफ डर, हिंसा और बिछड़ने का दर्द फैला हुआ था. इसी अराजक माहौल में एक ऐसा शख्स सामने आता है, जो हालात के आगे झुकने के बजाय साहस और इंसानियत का रास्ता चुनता है.

30 साल बाद साथ आई राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी का फिर से एक होना है. करीब तीन दशक पहले इस जोड़ी ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्में दी थीं, जिन्हें आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है. अब 30 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ आए हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *