Protool

‘हैरी पॉटर’ बने कार्तिक आर्यन, सैफ अली खान बने स्नेप, वरुण-कृति को मिला ये रोल, पूरी कास्ट देख घूम जाएगा दिमाग

Last Updated:

‘हैरी पॉटर’ हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है. बुक पर बनी इस फिल्म के 8 पार्ट्स हैं. इन दिनों एआई से बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ‘हैरी पॉटर’ के रोल्स में बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं. कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, अर्जुन रामपाल, जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया है.

'हैरी पॉटर' बने कार्तिक आर्यन, सैफ अली खान बने स्नेप, वरुण-कृति को मिला ये रोलZoom

‘हैरी पॉटर’ में बॉलीवुड सितारों की कास्टिंग का वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली.  AI का इस्तेमाल इन दिनों हर जगह हो रहा है. फिल्मों को बनाने से लेकर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए. कई बार सोशल मीडिया पर हमें ऐसा कुछ देखने को मिलता है जिसे देखकर हम खुद हैरान रह जाते हैं. इस बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एआई वीडियो ने धूम मचा रखी है. इस वीडियो पर जिसकी नजर पड़ेगी वो इसे पूरा देखने के लिए मजबूर हो जाता है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस वायरल वीडियो में क्या है.

एआई की मदद से बने इस वीडियो में हैरी पॉटर की पूरी कास्ट है, लेकिन ये वो कास्ट नहीं है जो आप सोच रहे हैं. हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्मों में शामिल हैरी पॉटर का दुनिया भर में क्रेज है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये फिल्म अगर बॉलीवुड में बनती तो कैसी होती. अगर नहीं सोचा है तो इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

कार्तिक आर्यन बने ‘हैरी पॉटर’

इस वायरल वीडियो में कार्तिक आर्यन हैरी पॉटर के रोल में दिख रहे हैं. असली फिल्म में डेनियल रैडक्लिफ ने ये रोल अदा किया था. फिल्म में जहां ‘हरमाइनी’ का रोल एमा वॉटसन ने अदा किया था, वहीं इस एआई वीडियो में कृति सेनन ‘हरमाइनी’ बनी दिख रही हैं. रॉन वीसली के रोल में वरुण धवन अलग अंदाज में दिख रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *