Last Updated:
महेश भट्ट इडंस्ट्री के उन डायरेक्टर्स में से एक रहे हैं, जिनके साथ काम करना कलाकारों का सपना हुआ करता था. लेकिन सनी देओल पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने उनके साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस बेकार बताया और महेश भट्ट को ही खराब डायरेक्टर कह दिया था. लेकिन महेश ने जब इसका बदला लेना चाहा तो दांव उल्टा पड़ गया.

नई दिल्ली. सनी देओल ने अपने करियर में हर डायरेक्टर के साथ काम किया है. करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं. लेकिन डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ उनकी कुछ खास जमी नहीं. दोनों के बीच काफी विवाद भी रहा था. इसी के चलते महेश भट्ट ने सनी देओल की एक फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसी के जैसी फिल्म बनाकर रिलीज कर दी थी.

सनी देओल और महेश भट्ट के विवाद के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. एक फिल्म को छोड़ दें तो दोनों ने साथ में कभी दोबारा काम नहीं किया. इसके बाद एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करती नहीं दिखी.

हद तो तब हुई थी, जब सनी ने महेश भट्ट को खराब एक्टर तक कह दिया था. सनी देओल और महेश भट्ट ने साथ में फिल्म गुनाह में काम किया था. इस फिल्म में महेश भट्ट अपने असिस्टेंट से सेट पर फोन पर बात करके शूटिंग कंप्लीट करा लेते थे, खुद कभी आते ही नहीं थे. क्योंकि वह दूसरी फिल्मों के डायरेक्शन में बिजी थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म के बाद जब सनी देओल ने इंटरव्यू दिया तो उन्होंने बताया कि सेट पर इस तरह से शूटिंग हुआ करती थी. महेश भट्ट कभी पहुंचते ही नहीं थे. इसी के चलते उन्होंने महेश भट्ट खराब डायरेक्टर तक कह दिया था.

IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक कहा तो ये भी जाता है कि जब सनी देओल की साल 1996 में आई फिल्म घातक रिलीज होने वाली थी. उस वक्त महेश भट्ट ने ठीक उसी से मिलती जुलती फिल्म बनाकर रिलीज कर दी थी.

उस फिल्म का नाम है, चाहत. इस फिल्म में पूजा भट्ट और शाहरुख खान नजर आए थे. फिल्म के गाने हिट हुए थे. लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन वहीं साल 1996 में रिलीज हुई सनी देओल की घातक ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था.

घातक के रिलीज होते ही सिनेमाघर खचाखच भर गए थे. फिल्म की टिकट तक मिलना मुश्किल हो गया था. फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की. दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म की कहानी, संवाद और एक्शन की खूब तारीफ की. इसके मुकाबले चाहत काफी धीमी और कमजोर मानी गई.

महेश भट्ट ने भले ही उस वक्त सनी देओल से सीधा पंगा लिया हो, लेकिन उनका ये दांव उल्टा पड़ गया था. महेश भट्ट चाहत में पहले संजय दत्त को लेना चाहते थे, लेकिन उस वक्त संजय कोर्ट केस में फंसे थे, इसके चलते बाद में ये फिल्म शाहरुख खान को मिली थी.

