सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बॉलीवुड से साउथ और हॉलीवुड तक की अलग-अलग जॉनर की फिल्में मौजूद हैं. इनमें वरुण धवन की रोमांटिक ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से लेकर बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर ‘बंदर’ और साउथ स्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी शामिल हैं. जहां ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है तो वहीं है जवानी तो इश्क होना है भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि बंदर की हवा टाइट है. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं मंडे टेस्ट में इन फिल्मों में से कौन पास हुआ है और कौन फेल?
‘पेद्दी’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और कई विवादों में घिरे होने के बावजूद अच्छी कमाई करने में कामयाब रही. राम चरण और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पेड प्रीव्यू शो से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई और ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.
दूसरे दिन इस फिल्म 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 32.15 करोड़ की कमाई की. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंडे को इस फिल्म ने 12.05 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ पेद्दी के 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 169.70 करोड़ रुपये हो गया है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ की सिनेमाघरों में शुरुआत अच्छी रही.फ़िल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को भी यही रफ़्तार बरकरार रखते हुए इसने 7.50 करोड़ ही कमाए. वहीं रविवार को कमाई में उछाल आया और इसका कलेक्शन 9 करोड़ रुपये रहा. हालांकि मंडे को इसकी कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 3.50 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद फिल्म की भारत में चार दिनों की नेट कमाई अब 27.50 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-Peddi Box Office Day 5:राम चरण की ‘पेद्दी’ की मंडे को घटी कमाई फिर भी खूब छापे नोट, जानें- 200 करोड़ से है कितनी दूर?
‘बंदर ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘बंदर’ की कमाई में चौथे दिन साफ़ तौर पर गिरावट देखी गई. वीकेंड पर लगातार बढ़त दिखाने के बाद, फ़िल्म सोमवार को सिर्फ़ 24 लाख ही कमा पाई, जो रिलीज़ के बाद से इसकी सबसे कम कमाई है. यह क्राइम ड्रामा गुरुवार को 50 लाख की कमाई के साथ शुरू हुई थी. इसके बाद इसने दूसरे दिन यानी शनिवार को 95 लाख कमाए और रविवार को तीसरे दिन इसका कलेक्शन 1 करोड़ रुपये रहा. इसी के साथ फ़िल्म ने भारत में फिल्म की चार दिनों की नेट कमाई अब 2.69 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसकी भारत में ग्रॉस कमाई लगभग 3.22 करोड़ है.

