Protool

सोनम कपूर के 41वें जन्मदिन पर सास ने लुटाया प्यार, ‘सुपरमॉम’ बताकर दिया खास सम्मान, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Last Updated:

सोनम कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. इस खास मौके पर उनकी सास प्रिया आहूजा ने एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सोनम को बहू नहीं, बल्कि ‘सुपरमॉम’ बताकर खास सम्मान दिया. प्रिया आहूजा ने इंस्टाग्राम पर परिवार की कुछ अनदेखी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं.

Sonam Kapoor Birthday

सोनम कपूर की सास और आनंद आहूजा की मां प्रिया आहूजा ने अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने बहू सोनम पर प्यार लुटाया है और बर्थडे विश किया है. इन तस्वीरों में सोनम कपूर अपने दोनों बेटों वायु और रुद्र के साथ नजर आ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priya27ahuja)

Sonam Kapoor Birthday

इन तस्वीरों में कहीं वह अपने बड़े बेटे वायु के साथ समय बिताती नजर आती हैं, तो कहीं वह अपने छोटे बेटे रुद्र को गोद में लिए दिखाई देती हैं. पोस्ट में एक तस्वीर अस्पताल की भी है, जिसमें सोनम अपने नवजात बेटे को सीने से लगाए हुए नजर आ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priya27ahuja)

Sonam Kapoor Birthday

प्रिया आहूजा ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम के लिए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, ”हमारी प्यारी सोनम को जन्मदिन की बधाई, वह हमारे परिवार की ऐसी सदस्य है, जो अपने प्यार और अपनेपन से पूरे घर को खुशियों से भर देती है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priya27ahuja)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sonam Kapoor Birthday

प्रिया आहूजा ने आगे लिखा, “वह ‘सुपरमॉम’ है और हमारे प्यारे वायु और रुद्र की बहुत अच्छी तरह परवरिश कर रही हैं. इस बार का जन्मदिन और भी खास है, क्योंकि सोनम इसे अपने दोनों नन्हे बेटों के साथ मना रही हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priya27ahuja)

Sonam Kapoor Birthday

प्रिया आहूजा ने लिखा,”दूसरी बार मां बनने के बाद जिस तरह सोनम अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, उसे देखकर मुझे बहुत गर्व होता है. वह प्यार, धैर्य और मजबूती के साथ मातृत्व की इस नई यात्रा को आगे बढ़ा रही हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priya27ahuja)

Sonam Kapoor Birthday

प्रिया ने आगे कहा, “एक मां के रूप में उनका समर्पण और अपने बच्चों के प्रति उनका स्नेह परिवार के लिए गर्व की बात है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सोनम की जिंदगी हमेशा खुशियों, आशीर्वाद और सुंदर यादों से भरी रहे. वायु और रुद्र हमेशा अपनी मां के जीवन में हंसी और खुशियां लेकर आएं. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, सोनम.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priya27ahuja)

Sonam Kapoor Birthday

सास के इस भावुक पोस्ट पर सोनम ने प्यार भरा जवाब दिया. उन्होंने कमेंट में लिखा, ”लव यू सो मच मॉम’. सोनम कपूर ने साल 2018 में कारोबारी आनंद आहूजा से शादी की थी. मुंबई में हुई इस शादी में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में सोनम और आनंद ने बेटे वायु का स्वागत किया. इसके बाद 29 मार्च, 2026 को दूसरे बेटे रुद्र का जन्म हुआ.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priya27ahuja)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *