Last Updated:
बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग सिर्फ कुछ मिनटों का डांस नंबर नहीं होते, बल्कि कई बार यही गाने फिल्मों की पहचान बन जाते हैं. ‘मुन्नी बदनाम हुई’ से लेकर ‘शीला की जवानी’, ‘बेबी डॉल’ और ‘ऊ अंतावा’ तक, ऐसे कई गाने हैं जिन्होंने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. कुछ गाने इतने लोकप्रिय हुए कि इनकी पॉपुलैरिटी फिल्म से भी ज्यादा है.

नई दिल्ली. ‘चिकनी चमेली’- कटरीना कैफ पर फिल्माया गया ‘चिकनी चमेली’ बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक डांस नंबर्स में गिना जाता है. अपनी दमदार धुन, जोशीले म्यूजिक और कटरीना की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस की बदौलत यह गाना रिलीज होते ही हर तरफ छा गया था. फिल्म ‘अग्निपथ’ में कैटरीना कैफ के इस डांस नंबर ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सुपरहिट आइटम नंबर के लिए कैटरीना कैफ ने 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की थी.

‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी के करियर के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ. इस गाने ने उन्हें मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में पॉपुलर बना दिया. यह गाना 2010 के दशक के सबसे हिट डांस ट्रैक्स में से एक है. सनी को उनकी पॉपुलैरिटी के पीक पर हर आइटम सॉन्ग के लिए 3 करोड़ रुपये मिले थे.

‘दिलबर’ की वायरल कोरियोग्राफी और रिकॉर्ड ब्रेकिंग ऑनलाइन पॉपुलैरिटी ने नोरा फतेही को बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग डांस परफॉर्मर बना दिया. ‘दिलबर’ की लोकप्रियता से नोरा फतेही इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई थीं. इस गाने के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मुन्नी बदनाम हुई’ बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक आइटम सॉन्ग्स में से एक है. रिलीज के साथ ही यह गाना देशभर में छा गया और आइटम नंबर के ट्रेंड को बदल दिया. मलाईका अरोड़ा की परफॉर्मेंस, गाने का हुक और इसकी मास अपील ने इसे चार्टबस्टर बना दिया. मलाईका ने इस गाने के लिए 2.5 करोड़ रुपये लिए थे.

‘हल्कट जवानी’ में करीना कपूर खान का ग्लैमरस अंदाज और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आई थी. फिल्म ‘हीरोइन’ का यह गाना अपने स्टाइलिश विजुअल्स, जोशीले डांस मूव्स और म्यूजिक की वजह से रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया था. समय बीतने के बाद भी यह ट्रैक बॉलीवुड पार्टी और डांस प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बना हुआ है. करीना की शानदार परफॉर्मेंस ने इस गाने को खास पहचान दिलाई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास डांस नंबर के लिए करीना कपूर ने करीब 5 करोड़ रुपये की फीस ली थी, जिससे यह उस दौर के सबसे महंगे आइटम सॉन्ग्स में शामिल हो गया.

‘बबली बदमाश’- प्रियंका चोपड़ा ने ‘बबली बदमाश’ के जरिए अपने पहले बड़े आइटम नंबर से दर्शकों का ध्यान खींचा था. रेट्रो थीम, ग्लैमरस अवतार और उनके आत्मविश्वास से भरे अंदाज ने इस गाने को खास बना दिया. 2013 में यह गाना प्रमोशनल ट्रैक के तौर पर काफी लोकप्रिय हुआ और लंबे समय तक चर्चा में रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने इस गाने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

‘जलेबी बाई’ अपने चटपटे बोल, आकर्षक धुन और ग्लैमरस अंदाज की वजह से रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था. मल्लिका शेरावत की बोल्ड स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार डांस परफॉर्मेंस ने इस गाने को पार्टी प्लेलिस्ट का पसंदीदा हिस्सा बना दिया. समय के साथ यह ट्रैक उन आइटम नंबरों में शामिल हो गया,

‘आज की रात’ साल 2024 के सबसे चर्चित बॉलीवुड ट्रैक्स में शामिल रहा. तमन्ना भाटिया के ग्लैमरस अंदाज, दमदार डांस मूव्स ने इस गाने को सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था. स्त्री 2 के इस गाने को फिल्म से ज्यादा लोकप्रियता मिली थी. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाने ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास डांस नंबर के लिए तमन्ना भाटिया ने करीब 1 करोड़ रुपये की फीस ली थी. ये गाना हाल ही में रिलीज हुए सबसे पॉपुलर गानों में से एक है.

‘पुष्पा द राइज’ में 3 मिनट के आइटम सॉन्ग के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने भारी भरकम रकम वसूली थी. इस गाने के लिए एक्ट्रेस ने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. सामंथा रुथ प्रभु का यह पहला बड़ा स्पेशल डांस नंबर देशभर में सुपरहिट हो गया. म्यूजिक चार्ट्स, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और डांस परफॉर्मेंस में यह गाना छाया रहा. इस गाने ने ‘पुष्पा’ की पॉपुलैरिटी को रीजनल से नेशनल लेवल तक पहुंचाया.

