Protool

‘मुझे होमब्रेकर कहा, हम 2 टूटे हुए लोग थे’, इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा ने बयां किया दर्द, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Last Updated:

इमरान खान की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन ने हाल ही में अपनी रिलेशनशिप, सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. ‘होमव्रेकर’ जैसे शब्दों से जुड़ी आलोचना का सामना करते हुए लेखा ने साफ कहा कि वे इन लेबल्स से खुद को प्रभावित नहीं होने देंगी और अपने काम पर फोकस रखेंगी.

Imran Khan, Imran Khan news, Lekha Washington-Imran Khan, Lekha Washington opens up about her pain On Being Called Homewrecker, Lekha Washington-Imran Khan relationship, When Imran Defended Lekha, Lekha called Imran Is My Muse, इमरान खान, इमरान खान समाचार, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने होमब्रेकर कहे जाने पर अपना दर्द बयां किया, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान संबंध, जब इमरान ने लेखा का बचाव किया

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन का रिश्ता पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है. जहां एक तरफ दोनों को फैंस का प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ लेखा वाशिंगटन को सोशल मीडिया पर ‘होमब्रेकर’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे कड़वे शब्दों से ट्रोल भी किया गया है. अब, इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए लेखा ने समाज की इस संकीर्ण मानसिकता पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी और की सोच के हिसाब से खुद को छोटा नहीं करेंगी.

Imran Khan, Imran Khan news, Lekha Washington-Imran Khan, Lekha Washington opens up about her pain On Being Called Homewrecker, Lekha Washington-Imran Khan relationship, When Imran Defended Lekha, Lekha called Imran Is My Muse, इमरान खान, इमरान खान समाचार, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने होमब्रेकर कहे जाने पर अपना दर्द बयां किया, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान संबंध, जब इमरान ने लेखा का बचाव किया

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में लेखा वाशिंगटन ने बताया कि जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, तभी से उन्हें चेन्नई और अन्य जगहों पर अलग-अलग नामों से पुकारा गया. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को दबाने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए अक्सर ‘चरित्रहीन’ और ‘होमब्रेकर’ जैसे लेबल इस्तेमाल किए जाते हैं. ये शब्द मेरी पहचान तय नहीं करते हैं. मैं किसी और की नजरों में खुद को छोटा नहीं करती.  फोटो साभार-@lekhawashington/Instagram

Imran Khan, Imran Khan news, Lekha Washington-Imran Khan, Lekha Washington opens up about her pain On Being Called Homewrecker, Lekha Washington-Imran Khan relationship, When Imran Defended Lekha, Lekha called Imran Is My Muse, इमरान खान, इमरान खान समाचार, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने होमब्रेकर कहे जाने पर अपना दर्द बयां किया, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान संबंध, जब इमरान ने लेखा का बचाव किया

लेखा ने आगे कहा, ‘आज मैं यहीं खड़ी हूं. जो लोग ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें हमारी रिलेशनशिप की हकीकत नहीं पता. कोई भी दूसरे की रिलेशनशिप की बारीकियों को नहीं समझता, फिर जजमेंट कैसे पास कर सकते हैं? मैं अपने काम के बारे में बातचीत पर ज्यादा फोकस करना पसंद करूंगी.मुझे इस बात से दुख होता है कि मेरे सालों के ओरिजिनल काम और कला को दरकिनार करके, लोग मुझे सिर्फ एक पुरुष के नाम से जोड़कर देखने लगते हैं.’ फोटो साभार-@lekhawashington/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Imran Khan, Imran Khan news, Lekha Washington-Imran Khan, Lekha Washington opens up about her pain On Being Called Homewrecker, Lekha Washington-Imran Khan relationship, When Imran Defended Lekha, Lekha called Imran Is My Muse, इमरान खान, इमरान खान समाचार, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने होमब्रेकर कहे जाने पर अपना दर्द बयां किया, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान संबंध, जब इमरान ने लेखा का बचाव किया

यह पहली बार नहीं है जब इस रिश्ते पर बात हुई है. खुद इमरान खान ने भी कुछ समय पहले लेखा का बचाव करते हुए समाज की पितृसत्तात्मक सोच पर सवाल उठाए थे. इमरान ने कहा था, ‘लेखा को होमब्रेकर बताना न सिर्फ महिला-विरोधी है, बल्कि यह एक व्यक्ति के तौर पर मेरे खुद के फैसलों को भी कमतर आंकता है.’ इमरान ने साफ किया था कि वे दोनों लॉकडाउन के दौरान करीब आए थे, जब वह अपनी एक्स पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो चुके थे.

Imran Khan, Imran Khan news, Lekha Washington-Imran Khan, Lekha Washington opens up about her pain On Being Called Homewrecker, Lekha Washington-Imran Khan relationship, When Imran Defended Lekha, Lekha called Imran Is My Muse, इमरान खान, इमरान खान समाचार, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने होमब्रेकर कहे जाने पर अपना दर्द बयां किया, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान संबंध, जब इमरान ने लेखा का बचाव किया

अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों को याद करते हुए लेखा ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को पिछले 15 सालों से जानते थे और एक ही फ्रेंड सर्कल का हिस्सा थे. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. फोटो साभार-@lekhawashington/Instagram

Imran Khan, Imran Khan news, Lekha Washington-Imran Khan, Lekha Washington opens up about her pain On Being Called Homewrecker, Lekha Washington-Imran Khan relationship, When Imran Defended Lekha, Lekha called Imran Is My Muse, इमरान खान, इमरान खान समाचार, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने होमब्रेकर कहे जाने पर अपना दर्द बयां किया, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान संबंध, जब इमरान ने लेखा का बचाव किया

लेखा ने भावुक होते हुए कहा, ‘जब इमरान और मैंने डेटिंग शुरू की तो यह कोई परियों की कहानी जैसा रोमांस नहीं था. यह इस टूटी हुई दुनिया में दो टूटे हुए लोगों की कहानी थी, जो अपने बिखरे हुए हिस्सों को समेटकर जिंदगी में कुछ बेहतर करने की कोशिश कर रहे थे और मैं उस इंसान से बेपनाह प्यार करती हूं. उन्होंने यह भी शेयर किया कि इस सफर में उनके परिवार और इमरान की बेटी इमारा भी शामिल हैं, जिससे यह रिश्ता और भी परिपक्व और गहरा हो जाता है. फोटो साभार-@lekhawashington/Instagram

Imran Khan, Imran Khan news, Lekha Washington-Imran Khan, Lekha Washington opens up about her pain On Being Called Homewrecker, Lekha Washington-Imran Khan relationship, When Imran Defended Lekha, Lekha called Imran Is My Muse, इमरान खान, इमरान खान समाचार, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने होमब्रेकर कहे जाने पर अपना दर्द बयां किया, लेखा वाशिंगटन-इमरान खान संबंध, जब इमरान ने लेखा का बचाव किया

आपको बता दें कि साल 2024 में मोनिका डोगरा के होस्ट किए गेट-टुगेदर में लेखा और इमरान साथ दिखे, जिसके बाद उनकी रिलेशनशिप सुर्खियों में आई. वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान खान ‘जाने तू या जाने ना’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘दिल्ली बेली’ और ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में वे आमिर खान की प्रोडक्शन ‘हैप्पी पटैल’ में नजर आए. वहीं, लेखा वाशिंगटन ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है. वे एक एक्टर और आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *