Protool

‘माधुरी मेरे बाल नोच लेगी’, धक-धक गर्ल संग उड़ती बातों पर बोले सुरेश वाडकर, इस एक्ट्रेस पर लगाया शरारत का आरोप

Last Updated:

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सुरेश वाडकर ने आखिरकार उन अफवाहों और दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसमें सालों से यह कहा जा रहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ शादी का प्रस्ताव सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वह ‘बहुत पतली’ थीं.

ख़बरें फटाफट

माधुरी संग उड़ती बातों पर बोले सुरेश वाडकर, इस एक्ट्रेस पर लगाया शरारत का आरोपZoom

माधुरी दीक्षित से शादी की अफवाह पर बोले सुरेश वाडकर.

नई दिल्ली. सिंगर सुरेश वाडकर एक बार फिर उस पुराने किस्से को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका नाम धक-धक गर्ल मधुरी दीक्षित से जोड़कर एक बड़ी अफवाह फैलाई गई थी. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश ने इस पूरे मामले पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस तरह की बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. उन्होंने बातचीत में एक चौंकाने वाला मजाकिया बयान देते हुए कहा ‘माधुरी तो मुझे देखकर गुस्से में मेरे बाल नोच लेगी’. उन्होंने ये भी बताया कि ये सारी अफवाह कैसी और किसकी वजह से फैली हैं.

हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में सुरेश वाडकर ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह करार दिया और मजाकिया अंदाज में कहा कि माधुरी से उनका रिश्ता बेहद अच्छा है.

‘माधुरी मेरे बचे हुए बाल भी नोच लेगी’

इंटरव्यू के दौरान जब सुरेश वाडकर से इस पुराने किस्से के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘हे भगवान, वह माधुरी वाली अफवाह! माधुरी तो मुझे किसी दिन ना… जितने अंदर नेचुरल बाल हैं वह भी नोच लेगी. वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और इंडस्ट्री की सहकर्मी हैं. मुझे वह बहुत पसंद भी हैं.’

इस एक्ट्रेस पर लगाया शरारत का आरोप

सुरेश वाडकर ने इस पूरी अफवाह का ठीकरा मजाकिया लहजे में एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के सिर फोड़ा. उन्होंने कहा, ‘यह शैतानी अर्चना पूरन सिंह की है. वह भी मेरी बहन जैसी हैं और मुझसे बहुत प्यार करती हैं. पता नहीं उन्होंने कहां से यह बात सुनी और टीवी पर बोल दी. बस उसी वक्त से मैं जितने भी इंटरव्यू देता हूं, सब में मुझसे यही सवाल पूछा जाता है.’

क्या कभी हुई थी दोनों के परिवारों में बात?

जब सिंगर से पूछा गया कि क्या कभी इस विषय पर उनकी माधुरी दीक्षित से बात हुई या वाकई ऐसा कोई रिश्ता आया था? इस पर उन्होंने सच्चाई साझा करते हुए कहा, ‘हो सकता है कि उस वक्त ऐसा कोई वाकया हुआ हो या उनके पिता की तरफ से कोई पूछताछ या इंक्वायरी की गई होगी. लेकिन मीडिया में यह लिखकर आता है कि सुरेश वाडकर ने उन्हें इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह बहुत पतली थीं.’ सुरेश वाडकर ने आगे कहा, ‘पतली तो वह थीं ही. अगर आप उनकी पहली फिल्म ‘अबोध’ देखेंगे तो उसमें वह काफी पतली लड़की थीं. लेकिन जब तक यह बात मुझ तक पहुंचती या मैं कोई फैसला लेता, तब तक पद्मा मेरी जिंदगी में आ चुकी थीं. पद्मा मेरी स्टूडेंट रही हैं और मैंने उनसे शादी कर ली.’

दोनों कलाकार अपनी जिंदगियों में हैं खुश

सुरेश वाडकर अपनी पत्नी पद्मा के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की है और उनके दो बेटे आरिन और रयान हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित हाल ही में 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सस्पेंस और डार्क-कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आई हैं. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *