Last Updated:
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का छत्तीसगढ़ की राजधानी में प्रीमियर भी हुआ है. फिल्म के प्रमोशन के बीच बताया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि वे उन मैनेजर को रखें जो बड़े सितारों के लिए काम करते हैं. उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन इससे उन्हें ‘रास्कल्स’ और ‘धमाल’ जैसी कमर्शियल फिल्मों में काम करना पड़ा.

कंगना रनौत ने ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया कि ‘फैशन’ की सफलता के बाद भी उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला. कंगना ने हाल ही में इंडस्ट्री में 20 साल पूरे किए हैं. उन्होंने 2006 में आई ‘गैंगस्टरः अ लव स्टोरी’ डेब्यू किया. उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए अपनी क्षमता से कमतर काम किया. कंगना ने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’, ‘फैशन’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई, और ‘क्वीन’ से स्टारडम हासिल किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

इसके बाद उन्होंने ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’, ‘पंगा’, ‘इमरजेंसी’ जैसी महिला प्रधान फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं. कंगना ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब भी आप संघर्ष करते हैं, उस समय को रचनात्मक रूप से लेना चाहिए क्योंकि जिंदगी आपको कुछ कह रही है और आपको उसे सुनना है. जब मेरे पास काम नहीं था, जब मैं संघर्ष कर रही थी, तब मैंने खुद से कई सवाल पूछे, जैसे ‘मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा? मैं कुछ बेहतर क्यों नहीं कर पा रही?’ यह फेज 2007-2008 के बाद था, जब ‘फैशन’ के बाद भी मुझे काम नहीं मिला.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि वे उन मैनेजर को रखें जो बड़े सितारों के लिए काम करते हैं. उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन इससे उन्हें ‘रास्कल्स’ और ‘धमाल’ जैसी कमर्शियल फिल्मों में काम करना पड़ा. उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि मैं अपनी क्षमता से कम काम कर रही हूं. लेकिन उस समय मेरे पास वह लग्जरी नहीं थी, जैसा लोग आज कहते हैं: ‘आपको वही करना चाहिए जो आपको पसंद है’.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कंगना रनौत ने कहा,”यह बहुत बेवकूफी भरी बात है. आपको वही करना चाहिए जो जरूरी है… आपको वही करना चाहिए जो आप कर सकते हैं, आप वह नहीं कर सकते जो आप नहीं कर सकते.” उन्होंने कहा कि उन्हें असली सफलता तब मिली जब उन्होंने ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी फिल्मों में सिंपल महिलाओं का किरदार निभाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

कंगना रनौत ने कहा, “जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई, तब सभी एक्ट्रेस मिस वर्ल्ड, सुपरमॉडल, विदेशी थीं, सभी 6 से 6.5 फीट लंबी थीं और बहुत शानदार दिखती थीं. वे अलग थीं, साधारण नहीं, बल्कि असाधारण महिलाएं थीं. आखिरकार मुझे सफलता तब मिली जब मैंने साधारण लड़की का किरदार निभाया, चाहे वह डट्टो (‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’) हो या ‘क्वीन’. जब मैं यहां आई, तब आसपास कोई साधारण महिला नहीं थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

कंगना रनौत ने कहा, “मुझे एहसास हुआ कि मुझमें एक खास रॉनेस है, जो मुझे ‘गैंगस्टर’, ‘फैशन’ या ‘वो लम्हे’ से मिली, और यही मेरी यूएसपी है, मेरा रॉ टैलेंट, और मैंने उस पर काम किया. मैं उन एक्टर्स में से हूं, और मेरे को-एक्टर्स भी मानेंगे कि, ‘मेरे पास एक टेक है, चलो’. मैं बैठकर नहीं कहती, ‘चलो इसे परफेक्ट करें, अगर मिल गया तो ठीक, नहीं मिला तो एक और कर लूंगी’. लेकिन मैं ऐसे एक्टर्स को जानती हूं, जो अपनी फिल्में खुद बनाते हैं, वे 80-90 टेक्स करते हैं… मुझे इम्परफेक्शन पसंद है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

कंगना रनौत ने कहा कि वह अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के माध्यम से उन नर्सों और वार्ड बॉय की बहादुरी को पर्दे पर उतारने से रोमांचित हैं, जो 2008 में 26 नवंबर को हुए भयावह हमलों के दौरान देश के मूक रक्षक बन गए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

‘भारत भाग्य विधाता’ में गिरीजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)

