Last Updated:
करीब ढाई दशक से एक्टिगं की दुनिया में एक्टिव हैं ये सुंदरी. 51 की उम्र में भी हैं सिंगल. करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म से की. फिर कई हिट दी. लेकिन साल 2002 के बाद करियर पर जैसे ग्रहण लग गया. वो कोई और नहीं अमीषा पटेल हैं. जो आज 9 जून को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

नई दिल्ली. 9 जून 1975 को मुंबई में जन्मी अमीषा पटेल ने डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया था. अपनी पहली ही फिल्म से वह रातोंरात स्टार एक्ट्रेस बन गई थीं. इसके बाद उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई थीं. लेकिन एक वक्त के बाद उनका करियर डूबता ही चला गया. तब सनी देओल के साथ एक फिल्म ने उनके करियर की डूबती लुटिया बचाई.

अमीषा पटेल पढ़ाई में भी काफी होशियार थीं. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई में पूरी की. इसके बाद वह अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की. पढ़ाई के वक्त ही उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था. लेकिन उनका इंट्रेस्ट एक्टिंग की दुनिया में था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत में ही ऐसी पहचान बना ली थी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं. खासकर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में निभाया गया उनका सकीना का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस रोल को पाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कहा जाता है कि फिल्म गदर में अमीषा को 500 से ज्यादा लड़कियों के बीच सेलेक्ट किया गया था. इसके लिए उन्होंने करीब 12 घंटे लंबा ऑडिशन भी दिया था. जब अमीषा अमेरिका से भारत लौटनी तो उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की. उन्होंने मशहूर रंगकर्मी सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप के साथ काम किया और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं. इसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापनों में भी काम करना शुरू कर दिया.

अपने एक्टिंग करियर शुरुआत उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से की थी. इसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था, फिल्म में उनके बेटे ऋतिक ने भी डेब्यू किया था. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अमीषा रातों-रात स्टार बन गईं. उनकी मासूम अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में भी काम किया और तेलुगु फिल्म ‘बद्री’ में दिखाई दीं. करियर की शुरुआत में ही उन्होंने दो बड़ी हिट देकर खूब नाम कमाया. लेकिन अमीषा को सबसे बड़ी पहचान 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ से मिली. फिल्म में उनकी और सनी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

‘गदर’ की सफलता के बाद अमीषा ने साल 2002 में आई ‘हमराज’ में काम किया उनकी ये फिल्म भी हिट रही. लेकिन इसके बाद उन्होंने ‘क्रांति’ ‘क्या यही प्यार है’, ‘आप मुझे अच्छे लगने लगें’, ‘ये है जलवा’, ‘मंगल पांडे’ और ‘हमको तुमसे प्यार है’ जैसी फिल्मों में काम किया. ये सारी फिल्में फ्लॉप ही साबित हुईं.

इस बीच उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. ‘भूल भुलैया’ जैसी हिट फिल्म में भी काम किया. लेकिन लीड रोल नहीं मिला. फिर लंबे समय बाद साल 2023 में सनी देओल के साथ आई फिल्म ‘गदर 2’ से अमीषा के करियर को नई दिशा मिली. सकीना के किरदार में वह फिर छा गईं और उनके डूबते करियर को फिल्म का सहारा मिला.

