Protool

वेट्रेस की नौकरी करती थी स्टारकिड, कर दिया गया था बेदखल, बॉलीवुड में भी नहीं चला सिक्का, आज इंडस्ट्री से है दूर

Last Updated:

बॉलीवुड में नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स पर बहस होती रहती है. फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कहा जाता है कि स्टारकिड्स को चीजें आसानी से मिल जाती हैं. उन्हें आसानी से मौके मिल जाते हैं जबकि आउटसाइडर्स को सालों-साल संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन कुछ स्टारकिड्स ऐसे भी हैं जिन्हें अपने करियर में असफलता और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था.

नई दिल्ली. आज जिस स्टारकिड की बात कर रहे हैं उनके पिता का दशकों से फिल्मों पर राज रहा है. उनके ताऊ बॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर और पिता-चाचा एक्टर हैं. ये हीरोइन और कोई नहीं सोनम कपूर हैं. परिवार के नक्शे कदम पर चलकर सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम जरूर रखा, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने दूरी बना ली. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

9 जून 1985 को मुंबई में जन्मीं सोनम कपूर अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बड़ी बेटी हैं. फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं सोनम का शुरुआती सपना अभिनेत्री बनने का नहीं था. उनकी दिलचस्पी राइटिंग और फिल्म निर्माण की दुनिया में अधिक थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

पढ़ाई के दौरान वह सिंगापुर में रहीं, जहां उन्होंने आत्मनिर्भर बनने की कोशिश की. इसी दौरान उन्होंने एक रेस्टोरेंट में वेट्रेस के तौर पर काम भी किया. हालांकि यह अनुभव ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ समय बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था. बाद में सोनम ने कई इंटरव्यू में इस दौर का जिक्र करते हुए कहा कि इस अनुभव ने उन्हें जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सिखाए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्मों में कदम रखने से पहले सोनम की जिंदगी का एक और बड़ा संघर्ष उनका बढ़ता वजन था. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और अन्य हार्मोनल समस्याओं के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था. एक समय उनका वजन लगभग 90 किलो तक पहुंच गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

इसी दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक संजय लीला भंसाली से हुई, जिनके साथ उन्होंने फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. भंसाली ने उनमें अभिनेत्री बनने की संभावना देखी और उन्हें अभिनय के फील्ड में आने के लिए प्रेरित किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

सोनम ने संजय लीला भंसाली की सलाह को गंभीरता से लिया और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत शुरू कर दी. लंबे समय तक डाइट और वर्कआउट के जरिए उन्होंने लगभग 35 किलो वजन कम किया. इसके बाद उन्होंने अभिनय की तैयारी शुरू की और बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

साल 2007 में सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इस फिल्म से रणबीर कपूर ने भी डेब्यू किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन सोनम की स्क्रीन प्रेजेंस और व्यक्तित्व ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

इसके बाद उन्होंने ‘दिल्ली-6’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘आयशा’, ‘मौसम’ और ‘प्लेयर्स’ जैसी फिल्मों में काम किया. शुरुआती वर्षों में उन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.सोनम के करियर का बड़ा मोड़ साल 2013 में आया, जब वह ‘रांझणा’ में नजर आईं. फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा. इसके बाद ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘खूबसूरत’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘पैडमैन’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

उनकी सबसे यादगार फिल्म ‘नीरजा’ मानी जाती है. एयर होस्टेस नीरजा भनोट के साहसिक जीवन पर आधारित इस फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उनके अभिनय की हर तरफ खूब तारीफ हुई थी और उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला. यह फिल्म उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

‘नीरजा’ की सक्सेस के बावजूद सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कोई खास सफलता नहीं मिली. लगातार असफल फिल्मों के बाद सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की. शादी के बाद उन्होंने अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दी और फिल्मों से कुछ दूरी बनाई. वर्ष 2022 में वह बेटे वायु की मां बनीं. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sonamkapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *