Last Updated:
फिल्मी दुनिया में सबसे ज्यादा लड़कियों को डेट करने वाले एक्टर में संजय दत्त का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90 के दशक का एक हैंडसम हंक इस मामले में संजय दत्त को भी पीछे छोड़ चुका है. कभी रातोंरात स्टार बना ये एक्टर आज बिना काम भटक रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार्स की गर्लफ्रेंड के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे. इनमें संजय दत्त और रणबीर कपूर का नाम अक्सर सुना जाता है. लेकिन एक स्टार ऐसा भी है, जिसकी 300 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. लेकिन किस्मत देखों आज वही एक्टर तन्हा जिंदगी काट रहा है.

गर्लफ्रेंड के मामले में संजय दत्त से कम नहीं बॉलीवुड का ये हैंडसम हंक. नाम है, राहुल रॉय.कभी अपनी फिल्म आशिकी से रातोंरात स्टार बने राहुल रॉय को कौन नहीं जानता. अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन अपने गर्लफ्रेंड वाले बयान से उन्होंने सभी को चौंका दिया है.

जब संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनी तो उसमें दिखाए गए, सीन को और संजू की जिंदगी के बारे में जानकर लोग हैरान हो गए थे. फिल्म संजू के जरिए पता चला था कि संजय दत्त की जिंदगी में 308 से ज्यादा लड़कियां रह चुकी थीं. लेकिन अब राहुल ने भी चौंकाने वाला दावा किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राहुल रॉय हाल ही में टीवी के कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में नजर आए थे. शो में उन्होंने अपनी जिंदगी के अलावा अपने करियर को लेकर भी कई राज खोले. कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा कि हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं.

ये सुनते ही राहुल पहले तो शरमाए, लेकिन बाद में उन्होंने कबूल किया कि उनकी 300 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.उस वक्त ये सुनकर हर कोई हैरान था. भारती ने तो ये तक कह दिया था कि तुम लोगों को एक नहीं मिल रही और इनकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं.

साल 1990 में जब राहुल रॉय ने छोटे बजट में बनी फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया तो किसी को उनके टैलेंट पर यकीन नहीं था. लेकिन इस फिल्म के रिलीज होते ही वह रातोंरात स्टार बन गए थे.फिल्म में उन्होंने एक ऐसे आशिक का रोल निभाया था, जिससे हर किसी ने रिलेट किया और वह सभी के फेवरेट बन गए.(फोटो साभार: instagram@officialrahulroy)

ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती का सामना कर चुके राहुल रॉय के लिए काम सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का माध्यम भी है. उनका मानना है कि जब तक इंसान काम करता रहता है, तब तक वह खुद को मजबूत और जिम्मेदार महसूस करता है. यही वजह है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार मानने के बजाय सक्रिय रहने का रास्ता चुना.

बता दें कि राहुल रॉय की मुलाकात साल 1998 राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई थी. दोनों अच्छे दोस्त बने और दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ने लगीं. दोनों ने साल 2000 में शादी भी रचाई. लेकिन दोनों का तलाक हो गया. 300 गर्लफ्रेंड रखने वाला ये एक्टर आज 60 की उम्र में तन्हा जिंदगी गुजार रहा है.

