Protool

21 में पहली, 40 में दूसरी और अब 60 की उम्र में तीसरा ब्याह करेंगे आमिर खान? जानें आखिर क्यों हुआ था दोनों बीवियों से तलाक!

Last Updated:

“दो शादियां, दो तलाक और अब 60 की उम्र में एक नई शुरुआत! आमिर खान की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक के सालों बाद, अब आमिर की जिंदगी में एक नए हमसफर की एंट्री हो चुकी है. खबरे हैं कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी रचाने वाले हैं. ऐसे में लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपनी दोनों बीवियों से क्यों तलाक लिया था? अगर आप भी उसी लिस्ट में हैं,तो नीचे पढ़ें पूरी खबर-

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. आमिर खान को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल बीटाउन के गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं कि आमिर खान 60 की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर उनकी पुरानी शादियां क्यों टूटी थीं.चलिए बताते हैं.

आमिर खान की निजी जिंदगी की शुरुआत बेहद कम उम्र में ही हो गई थी. उन्होंने महज 21 साल की उम्र में 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता से लव मैरिज की थी. उस वक्त रीना की उम्र सिर्फ 19 साल की थीं. यह वह दौर था जब आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे थे और रीना उनके हर उतार-चढ़ाव में साए की तरह साथ खड़ी रहीं.

शादी के बाद आमिर और रीना के दो बच्चे हुए, जिनका नाम जुनैद खान और इरा खान है. रीना आमिर के फिल्मी सफर में हमेशा उनके साथ रहीं और उन्होंने आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ में भी थोड़े समय के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली थी. लेकिन फिर अचानक इस हंसते-खेलते परिवार को किसी की नजर लग गई और साल 2002 में दोनों ने अपनी 16 साल पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तलाक के कई साल बाद आमिर खान ने खुद इस रिश्ते के टूटने की असली वजह का खुलासा किया था. आमिर ने माना था कि इतनी कम उम्र में शादी करने का फैसला उन दोनों की एक बड़ी भूल थी. इसके अलावा आमिर ने यह भी स्वीकार किया कि काम के प्रति उनकी जरूरत से ज्यादा लगन यानी ‘वर्कहोलिज्म’ ने रीना और उनके बीच दूरियां पैदा कर दी थीं. हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों ने अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर की.

रीना से तलाक लेने के कुछ साल बाद आमिर खान की जिंदगी में फिल्ममेकर किरण राव की एंट्री हुई. दोनों की पहली मुलाकात मशहूर फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां किरण असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं. धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और 28 दिसंबर 2005 को आमिर और किरण ने धूमधाम से शादी रचा ली. इसके बाद साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपने बेटे आजाद राव खान का दुनिया में वेलकम किया.

किरण और आमिर की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पावरफुल और मेच्योर जोड़ियों में से एक माना जाता था, लेकिन जुलाई 2021 में दोनों ने अपने तलाक का एलान कर दिया. किरण राव ने बाद में बताया कि वह अपनी खुद की एक स्पेस चाहती थीं और स्वतंत्र रूप से जीना चाहती थीं. हालांकि, दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी और वे आज भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं और अक्सर साथ दिखते हैं.

दो शादियां टूटने के बाद साल 2025 में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को पब्लिकली अपनी नई पार्टनर के तौर पर दुनिया को बताया. आमिर ने इस नए रिश्ते के बारे में बेहद खुलकर बात की. उन्होंने मीडिया के सामने यह भी साफ कर दिया कि गौरी के उनकी जिंदगी में आने के बाद भी रीना दत्ता और किरण राव उनके लिए हमेशा परिवार की तरह बनी रहेंगी.

अब सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट इसी साल जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 60 की उम्र में आमिर खान का तीसरा ब्याह करने का यह फैसला हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना यह होगा कि आमिर खान अपनी जिंदगी के इस नए और तीसरे चैप्टर की शुरुआत किस अंदाज में करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *