Protool

‘मेरे लिए लड़का ढूंढ रही हैं’, कंगना रनौत से को-एक्ट्रेस ने पूछ लिया शादी का प्लान, ‘क्वीन’ ने दिया मजेदार जवाब

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के बीच बेहद दिलचस्प बातचीत हुई. इसी दौरान को-स्टार स्मिता तांबे ने कंगना से उनकी शादी के प्लान को लेकर एक सीधा सवाल कर लिया, जिससे माहौल पूरी तरह बदल गया. हालांकि, कंगना इस गुगली पर क्लीन बोल्ड नहीं हुईं और उन्होंने अपनी शादी और भविष्य को लेकर एक ऐसा हाजिरजवाब और मजेदार उत्तर दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

नई दिल्ली. बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना ने महिलाओं के हक, करियर और समाज में उनकी भूमिका पर बेहद बेबाकी से अपनी बात रखी. इसी बीच, जब उनकी को-स्टार स्मिता तांबे ने अचानक कंगना से उनकी शादी का प्लान पूछ लिया, तो माहौल मजेदार हो गया.

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

शादी के इस सवाल पर कंगना रनौत ने बिल्कुल अपने ही अंदाज में मजेदार उत्तर दिया. उन्होंने कहा कि वह शादी करना चाहती हैं लेकिन फिलहाल उनका फोकस काम पर है. दरअसल, कंगना ने आईएएनएस से को-स्टार्स के बीच होने वाली बातचीत के बारे में बताया. इस बीच स्मिता तांबे ने कहा कि वह उनके एक सवाल का जवाब नहीं दे रही हैं कि वह शादी कब करेंगी.

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

इस पर कंगना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारी बातचीत इस बारे में नहीं थी कि कौन अपनी जिंदगी में क्या कर रहा है. हम सामान्य तौर पर अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन हां, स्मिता मेरे लिए रिश्ता जरूर ढूंढ़ रही हैं.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि कई सफल महिलाएं शादी करने का फैसला लेने में इतना समय क्यों लगाती हैं, तो कंगना ने कहा, ‘मैं कहूंगी कि हर किसी की अपनी जीवन यात्रा होती है. मेरे साथ मौजूद को-स्टार्स में सभी शादीशुदा हैं और दो के बच्चे भी हैं, लेकिन हर किसी का अनुभव अलग होता है. जैसे गिरिजा बहुत कम उम्र में मां बनी थीं, जो किसी के लिए भी बहुत मुश्किल परिस्थिति होती है. हर महिला का अपना अलग सफर होता है. मेरे मामले में मैं शादी के इंस्टीट्यूशन में विश्वास रखती हूं. ऐसा नहीं है कि मैं शादी में विश्वास नहीं रखती, लेकिन सच यह है कि लंबे समय तक शादी मेरी प्राथमिकता नहीं है. मेरी प्राथमिकता हमेशा मेरा करियर रहा है.’

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

कंगना ने अपने करियर की शुरुआत और सफलता के सफर को याद करते हुए कहा, ‘मैंने 16 या 17 साल की उम्र में काम शुरू किया था, लेकिन सफलता मुझे 29 साल की उम्र में मिली, जब मैंने ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्में कीं. इसके बाद मुझे जीवन में कई फैसले लेने पड़े. मेरे माता-पिता कहते थे कि यह कैसी सोच है, लड़कियां ऐसे नहीं सोचतीं. लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मुझे अपने तरीके से आगे बढ़ना है.’

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

जब नर्सों के कम वेतन और उनके मुश्किल काम के बारे में सवाल पूछा तो कंगना रनौत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिस समाज में हर काम केवल आर्थिक लेन-देन बन जाता है, वह समाज धीरे-धीरे पतन की ओर चला जाता है. जब हम घरेलू काम की बात करते हैं, जब महिलाएं कपड़े धोती हैं तो हम चार हजार रुपए बचाते हैं. जब वे खाना बनाती हैं तो छह हजार रुपए बचाते हैं. ये सुनकर मेरे भीतर एक भावनात्मक बेचैनी होती है कि यह कैसी सोच है’.

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर लोग काम का सम्मान करें, उसे भावनात्मक दृष्टि से देखें और उनके काम को आसान बनाने की कोशिश करें तो देश की इकॉनमी अपने आप बढ़ने लगेगी. मैं इस फिल्म में नर्सों का किरदार निभाकर यह दिखाने की कोशिश कर रही हूं कि वे कितनी साहसी, स्वतंत्र और समर्पित होती हैं.’

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की बात करें तो यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और कामा अस्पताल में घटी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में कंगना रनौत नर्स गीता माधव की भूमिका निभा रही हैं, जो अस्पताल में मरीजों की सेवा करती है और अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखती है.

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut reaction on marriage question, Smita Tambe searching groom for Kangana Ranaut, Kangana Ranaut latest interviewm Bharat Bhagya Vidhata movie, Kangana Ranaut upcoming movie, कंगना रनौत शादी का प्लान, कंगना रनौत इंटरव्यू भारत भाग्य विधाता, स्मिता तांबे कंगना रनौत, कंगना रनौत को-एक्ट्रेस शादी सवाल, भारत भाग्य विधाता रिलीज डेट

इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है. ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *