Last Updated:
बॉबी देओल को बंदर में दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है. क्रिटिक्स और फैंस से पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बाद उनके भाई और एक्टर सनी देओल ने भी उनकी तारीफ की. एक पोस्ट शेयर कर छोटे भाई बॉबी पर प्यार लुटाया है. खास बात है कि इस पोस्ट में जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी मां प्रकाश कौर भी हैं. वह बॉबी के गाल पर किस कर रही हैं.
सनी देओल ने बॉबी देओल की तारीफ की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamsunnydeol)
मुंबई. बॉबी देओल को अब बंदर के लिए खूब सराहा जा रहा है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है. ‘बंदर’ की सफलता बॉबी देओल के करियर में ‘एनिमल’ के बाद एक और अहम पल है. क्रिटिक्स बॉबी के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं. अब बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने भी उनकी तारीफ की है. उन्होंने बॉबी और अपनी मां प्रकाश कौर के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है. बॉबी की ‘बंदर’ में सक्सेस को सेलिब्रेट किया.
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां प्रकाश कौर की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बॉबी देओल के गाल पर किस कर रही हैं. सनी ने लिखा, “सो हैप्पी, बॉब. लव यू.” ट्विंकल खन्ना ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया. एक फैन ने लिखा, “किसी की नजर न लगे.” दूसरे ने लिखा, “पाजी, आपको भी आपके फैंस से किस मिलनी चाहिए ‘बंदर’ में आपकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए.”
अनुराग कश्यप की क्राइम ड्रामा ‘बंदर’ में बॉबी देओल लीड रोल में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कुछ बढ़त दर्ज की है, लेकिन कुल कलेक्शन अभी भी मामूली हैं. फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में आई थी और इसे क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, खासकर बॉबी देओल की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है.
सनी देओल का पोस्ट.
‘बंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंदर’ ने शनिवार को 95 लाख रुपये की कमाई की. जबकि ओपनिंग डे फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की थी. फिल्म का दो दिन में इंडिया नेट कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये है, जबकि इंडिया ग्रॉस कमाई 1.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
‘बंदर’ को इन फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर
‘बंदर’ को कई नई रिलीज हुई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही हैं. इनमें वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’, राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेद्दी’, और हॉलीवुड हॉरर रिलीज ‘ऑब्सेशन’ शामिल हैं. बॉक्स ऑफिस की चुनौतियों के बावजूद, ‘बंदर’ इस हफ्ते की सबसे ज्यादा सराही गई फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. कई समीक्षकों ने इसे हाल के वर्षों में अनुराग कश्यप की सबसे मजबूत फिल्मों में से एक बताया है, वहीं बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा गया है.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

