Last Updated:
फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के बोल्ड रोल पर विवाद छिड़ गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म में एक्ट्रेस के रोल पर सवाल खड़ा किया है. इस बीच जाह्नवी कपूर के लीक चैट्स वायरल हो रहे हैं जिनमें वो कहती दिख रही हैं कि ‘पेद्दी’ के सेट पर वो असहज थीं. शूटिंग के दौरान मेकर्स जानबूझकर बार-बार गलत एंगल से शूट कर रहे थे जिसके बाद राम चरण को बीच में आना पड़ा.
जाह्नवी कपूर की ‘पेद्दी’ पर विवाद छिड़ गया है.
नई दिल्ली. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं. फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर काफी आलोचना हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना पर एक्ट्रेस को आब्जेक्टिफाई और सेक्शुअलाइज करने का आरोप लग रहा है. ‘पेद्दी’ में जाह्नवी को बेहद बोल्ड अंदाज में पेश किया गया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर साउथ इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के दर्जे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
इस बीच अब सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के लीक चैट्स काफी वायरल हो रहे हैं. न्यूज18 हिंदी इन चैट्स की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन इन चैट्स के अनुसार जाह्नवी कपूर ‘पेद्दी’ के सेट पर हाइपर सेक्शुअल रोल्स से असहज थीं. जिस तरह से मेकर्स उनके सीन शूट कर रहे थे, वो उससे खुश नहीं थीं. जाह्नवी कपूर ने अपनी दोस्त के साथ अपना अनुभव शेयर किया था.
जाह्नवी कपूर के लीक चैट्स
जाह्नवी कपूर के वायरल चैट्स
‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान असहज थीं जाह्नवी कपूर!
इन वायरल चैट्स में जाह्नवी कपूर कहती दिख रही हैं कि उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट्स को शूट करने से मना किया लेकिन जब मेकर्स नहीं मानें तो राम चऱण को दखल देना पड़ा. राम चरण की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि दिग्गज एक्टर ने उनकी मदद की और मेकर्स को साफ कहा कि वो ऐसे कोई भी सीन शूट न करें जिससे एक्ट्रेस असहज हों.
View this post on Instagram

