Last Updated:
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइनों के साथ भेदभाव पर बेबाकी से बात की. उन्होंने बताया कि कैसे स्ट्रगल के बाद 30 की उम्र पार करते ही एक्ट्रेसेस को मेकर्स रोमांटिक-कॉमेडी के लिए ‘बड़ी’ समझने लगते हैं, जबकि मेल एक्टर्स पर यह नियम लागू नहीं होता. उन्होंने बताया कि साउथ सिनेमा में सीनियर एक्टर्स के साथ काम करने के बाद युवा एक्टर उनके साथ काम करने से कतराते थे.

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे कई ऐसे कड़वे सच छिपे हैं, जिन पर अक्सर लोग खुलकर बात नहीं करते. लेकिन एक्ट्रेस तापसी पन्नू हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने हाल में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों ही जगह एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले उम्र के भेदभाव यानी ‘एज-शेडिंग’ पर खुलकर बात रखी है. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कैसे एक उम्र के बाद अभिनेत्रियों को कमतर आंका जाने लगता है.
(फोटो साभार: Instagram@taapsee)

तापसी पन्नू ने बताया कि जब वह सिर्फ 30 साल की थीं, तभी उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था कि वह अब रोमांटिक-कॉमेडी (रोम-कॉम) फिल्मों में काम करने के लिए बहुत बड़ी हो चुकी हैं. यह बात किसी भी कलाकार के लिए परेशान करने वाली हो सकती है. उन्होंने टाइम्स एंटरटेनमेंट से बातचीत के दौरान साफ किया कि यह भेदभाव सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी यही हाल है. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)

तापसी ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा, तब वह 24-25 साल की थीं. इस इंडस्ट्री का एक कड़वा नियम है कि यहां पैर जमाने और अच्छे रोल पाने के लिए ही तीन-चार साल का लंबा स्ट्रगल करना पड़ता है. जब तक कोई एक्ट्रेस अपनी मेहनत से पहचान बनाती है, तब तक वह आसानी से 30 की उम्र पार कर जाती है. ठीक इसी मोड़ पर आकर लोग उन्हें ‘बूढ़ा’ समझने लगते हैं. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)
Add News18 as
Preferred Source on Google

तापसी का मानना है कि कई बार फिल्मों में ऐसी भूमिकाएं होती हैं जहां किसी बहुत कम उम्र की लड़की की जरूरत नहीं होती, फिर भी मेकर्स हमेशा किसी नई और कम उम्र की लड़की को ही कास्ट करना चाहते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यह नियम सिर्फ महिलाओं पर लागू होता है, मर्दों पर नहीं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम सब देख सकते हैं कि मेल एक्टर्स किसी भी उम्र में रोमांटिक रोल कर लेते हैं, लेकिन एक्ट्रेस के लिए उम्र का यह दायरा एक बड़ी दीवार बन जाता है. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)

अक्सर लोग कहते हैं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम का माहौल बॉलीवुड से कहीं ज्यादा बेहतर और सुलझा हुआ है, लेकिन तापसी का तजुर्बा इससे बिल्कुल अलग रहा. उन्होंने अपना एक पुराना वाकया शेयर करते हुए बताया कि साउथ में जब वह किसी सीनियर और बड़े सुपरस्टार के साथ फिल्म कर लेती थीं, तो वहां के युवा एक्टर्स उनके साथ काम करने से कतराने लगते थे. वे सीधे मना कर देते थे, ‘अरे नहीं, यह तो उस सीनियर एक्टर के साथ काम कर चुकी है.’ (फोटो साभार: Instagram@taapsee)

तापसी ने इस दोहरे रवैये को समझाने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बहुत सटीक मिसाल दी. उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में आप कभी किसी एक्ट्रेस के लिए ऐसा कहने की हिम्मत नहीं कर सकते कि उसने शाहरुख खान के साथ काम कर लिया है तो अब वह किसी युवा एक्टर के साथ नहीं दिखेगी. बल्कि सच तो यह है कि शाहरुख के साथ काम करने के बाद किसी भी एक्ट्रेस का करियर चमक जाता है. बॉलीवुड में यह पाबंदी भले न हो, लेकिन साउथ में तापसी को इस टैबू का सामना करना पड़ा. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)

फिल्मों और कड़े कॉम्पिटिशन के बीच तापसी ने हाल में एक बड़ा फैसला लिया था. उन्होंने खुद को इंटरनेट और सोशल मीडिया की भागदौड़ भरी दुनिया से पूरी तरह दूर कर लिया था, जिसे आज की भाषा में ‘डिजिटल डिटॉक्स’ कहा जाता है. लगभग एक साल तक स्क्रीन से बाहर की असल जिंदगी का लुत्फ उठाने और सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने के बाद अब वह एक बार फिर अपने फैन्स के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लौट आई हैं. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)

हालांकि, दोबारा लौटने के बाद तापसी के मन में इस प्लेटफॉर्म को लेकर थोड़ी हिचकिचाहट और मिक्स्ड फीलिंग्स जरूर हैं, क्योंकि यहां लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं. उन्होंने अपने फॉलोअर्स से यह भी पूछा कि वे उनके अकाउंट पर किस तरह का कंटेंट देखना पसंद करेंगे. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)

