Protool

Movies release This Weekend: इस वीकेंड BO पर फिल्मों की भरमार, कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, ‘पेद्दी’ समेत सिनेमाघरों में रिलीज हुईं ये 8 मूवीज

Last Updated:

इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर आपको भर-भरकर एंटरटेनमेंट मिलेगा. रोमांटिक कॉमेडी, फैमिली एंटरटेनर, थ्रिलर और एक्शन ड्रामा से भरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इस बार हर तरह के ऑडियंस के लिए बॉलीवुड, तमिल और हॉलीवुड फिल्में हैं, जिसे आप बॉक्स ऑफिस पर अपनी पसंद के हिसाब से एन्जॉय कर रहे हैं.

Peddi movie

राम चरण, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु स्टारर पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. लेकिन इस वीकेंड सिर्फ ‘पेद्दी’ ही नहीं 7 और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इनमें कॉमेडी, एक्शन और फैमिली एंटरटेनर मूवीज शामिल हैं.

Superstar Nana

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरोः अगर आप परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर मनोरंजन चाहते हैं तो ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ देख सकते हैं. फिल्म में जैकी श्रॉफ लीड रोल में है. यह फिल्म फैंटेसी, कॉमेडी और इमोशनल फैमिली ड्रामा का मिक्सचर है, जिसमें एक अनोखा हीरो बच्चों और अपनी कम्युनिटी के लिए इंस्पिरेशन बनता है.

Bandar Movie

बंदरः इस वीकेंड की सबसे दिलचस्प रिलीज ‘बंदर’ है. इसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में बॉबी देओल हैं. इसकी डार्क टोन, पॉलिटिकल अंडरटोन और अनुराग की खास स्टोरीटेलिंग के लिए काफी चर्चा हो रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hai Jawani to Ishq Hona

है जवानी तो इश्क होना हैः इस वीकेंड की सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज ‘है जवानी तो इश्क होना है’ है. इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय हैं. इसमें रोमांस, कन्फ्यूजन, फैमिली ड्रामा और खूब हंसी-मजाक देखने को मिलेगा. डेविड धवन के क्लासिक एंटरटेनर पसंद करने वालों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी.

Obsession-

ऑब्सेशनः साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ऑब्सेशन एक इंटरेस्टिंग ऑप्शन है. यह फिल्म चाह, मैनिपुलेशन और इमोशनल फिक्सेशन के खतरनाक परिणामों को दिखाती है. रोमांस और सस्पेंस के साथ, यह कहानी एक रिश्ते की है जो धीरे-धीरे ऑब्सेशन, मिस्ट्री और धोखे में बदल जाती है.

Star Wars

स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगूः स्टार वॉर्स की दुनिया ‘स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगू’ के साथ फिर से थिएटर में लौट रही है. डिज्नी+ सीरीज की सफलता के बाद, यह फिल्म डिन जरीन और ग्रोगू की नई एडवेंचर को दिखाती है, जो स्टार वॉर्स यूनिवर्स को और आगे बढ़ाती है.

He man

ही-मैनः मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘ही-मैन’ के साथ लौट रही है. यह फैंटेसी-एक्शन एडवेंचर है जिसमें प्रिंस एडम अपने भाग्य को अपनाकर लेजेंडरी वारियर ही-मैन बनता है और ईटर्निया को बुरे स्केलेटर से बचाता है.

Tuner

ट्यूनरः कम चर्चित लेकिन दिलचस्प रिलीज में ट्यूनर शामिल है, जो म्यूजिक, एंबिशन और मिस्ट्री पर आधारित ड्रामा-थ्रिलर है. फिल्म एक टैलेंटेड म्यूजिशियन की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक खतरनाक सिचुएशन में फंसने के बाद बदल जाती है. सस्पेंस और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के साथ, ‘ट्यूनर’ इस सीजन की फ्रेंचाइजी फिल्मों से अलग कुछ नया पेश करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *