Protool

गोविंदा की हीरोइन, 7 भाषाओं में की 100 से ज्यादा फिल्में, कहलाई साउथ की दिव्या भारती

Last Updated:

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ने महज 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस की बड़ी-बड़ी आंखें, मासूमियत और तेजी से सफल होते करियर के कारण उन्हें ‘साउथ की दिव्या भारती’ का टैग दिया गया था. उन्होंने साउथ में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया. सलमान खान के साथ ‘जुड़वां’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम करते हुए लगभग 7 भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्में कीं. साल 2010 में कनाडाई बिजनेसमैन से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

नई दिल्ली: 90 का दशक भारतीय सिनेमा के लिए वाकई बड़ा जादुई था. इसी दौर में कई ऐसी खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों ने बड़े पर्दे पर कदम रखा, जिनकी सादगी और मासूमियत ने दर्शकों को दीवाना बना दिया. इन्हीं में से एक नाम था एक्ट्रेस रंभा का, जिन्होंने जब फिल्मी दुनिया में एंट्री ली, तो उन्हें लेकर एक बेहद दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई थी.
(फोटो साभार: Instagram@rambhaindran_)

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

उस जमाने में हर कोई रंभा की तुलना बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस दिव्या भारती से करने लगा था. फिल्म क्रिटिक्स से लेकर आम दर्शकों तक, सब उन्हें ‘साउथ की दिव्या भारती’ कहकर बुलाते थे. ऐसा इसलिए था क्योंकि रंभा का चेहरा-मोहरा काफी हद तक दिव्या भारती से मिलता था और उनके करियर की रफ्तार भी वैसी ही तूफानी थी. (फोटो साभार: Instagram@rambhaindran_)

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

रंभा का जन्म 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था और उनके माता-पिता ने उनका नाम विजयलक्ष्मी रखा था. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का बड़ा शौक था. किस्मत ने भी उनका साथ दिया और उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया, जहां उन्हें नया नाम ‘रंभा’ मिला.

Add News18 as
Preferred Source on Google

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

साल 1992 में आई मलयालम फिल्म ‘सरगम’ से रंभा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली. इसके बाद तो जैसे तेलुगु और तमिल फिल्मों की लाइन लग गई और वह साउथ की टॉप एक्ट्रेस बन गईं.
(फोटो साभार: Instagram@rambhaindran_)

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

दिव्या भारती ने भी बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और देखते ही देखते सुपरस्टार बन गई थीं. रंभा के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ. उनकी बड़ी-बड़ी आंखें, प्यारी सी मुस्कान और कैमरे के सामने गजब का कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई हैरान था. इसी पॉपुलैरिटी और तेज रफ्तार करियर की वजह से मीडिया ने उन्हें दिव्या भारती का अक्स बताना शुरू कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@rambhaindran_)

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

साउथ में तहलका मचाने के बाद रंभा ने बॉलीवुड का रुख किया और 1995 में फिल्म ‘जल्लाद’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद तो उन्होंने सलमान खान के साथ ‘जुड़वां’ और ‘बंधन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. गोविंदा, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग और ग्लैमरस अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया.
(फोटो साभार: Instagram@rambhaindran_)

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

रंभा सिर्फ किसी एक भाषा या इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहीं. उन्होंने अपने करियर में तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, भोजपुरी और बंगाली सहित करीब 7 अलग-अलग भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी पर बतौर जज भी अपनी पहचान बनाई और खूब नाम कमाया.

rambha, rambha news, rambha movie, rambha instagram, रंभा, रंभा फिल्म

सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद रंभा ने साल 2010 में कनाडाई बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से शादी कर ली. उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और पूरी तरह अपने परिवार और बच्चों की परवरिश में बिजी हो गईं. हालांकि, आज भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अक्सर जुड़ी रहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@rambhaindran_)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *