Protool

‘अनपढ़ सेलिब्रिटी’, अनुष्का शर्मा ने होम्योपैथी का किया सपोर्ट, तो भड़क उठे मशहूर डॉक्टर- ‘महंगे दाम में रंगीन चीनी’

Last Updated:

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने होम्योपैथी का सपोर्ट करने के लिए एक वीडियो शेयर किया, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. अनुष्का शर्मा ने होम्योपैथी को सेहत के लिहाज से अहम बताया, जबकि वीडियो में डॉ. राजन शंकरण ने इसे बीमारियों के बजाय व्यक्ति का इलाज करने वाली एक पद्धति कहा. इस पोस्ट पर तीखा रिएक्शन आया. हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सायरियाक एबी फिलिप्स ने इसकी कड़ी आलोचना की. उन्होंने अनुष्का शर्मा को ‘अनपढ़ सेलिब्रिटी’ कहा. डॉक्टर फिलिप्स का दावा है कि होम्योपैथी में कोई दवा नहीं होती, यह सिर्फ पानी और चीनी की महंगी गोलियां हैं.

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने होम्योपैथी का सपोर्ट किया, तो सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया. इस चिकित्सा पद्धति को लेकर इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट गए. जहां एक तरफ कई लोग अनुष्का के इस कदम का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मॉडर्न चिकित्सा से जुड़े लोग इस पर तीखा रिएक्शन दे रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब अनुष्का शर्मा ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर राजन शंकरण और बिजनेसमैन नमिता थापर आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट के जरिए अनुष्का ने अपनी सेहत से जुड़ी जर्नी में होम्योपैथी और डॉ. शंकरण की अहमियत को स्वीकार किया. (फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

अनुष्का ने अपनी पर्सनल अनुभव को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, ‘होम्योपैथी ने मेरी जिंदगी में हमेशा एक अहम भूमिका निभाई है. डॉक्टर राजन शंकरण मेरी इस पूरी हेल्थ जर्नी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहे हैं. मैं उनकी लाइफ स्टाइल से जुड़े विचारों को बहुत ज्यादा महत्व देती हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

वायरल वीडियो में किसी भी तरह की होड़ के बजाय आपसी सहयोग पर जोर दिया गया है. ‘न्यूज18 इंग्लिश’ की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. राजन शंकरण ने बातचीत के दौरान कहा कि होम्योपैथी वास्तव में बीमारियों का इलाज नहीं करती, बल्कि यह सीधे इंसान का इलाज करती है. जब व्यक्ति अंदर से ठीक होता है, तो उसकी बीमारी अपने आप दूर हो जाती है. (फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

डॉ. शंकरण ने यह भी स्वीकार किया कि हर मेडिकल सिस्टम की अपनी कुछ सीमाएं होती हैं. उन्होंने आगे तर्क दिया कि एलर्जी, एक्जिमा और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों का मॉडर्न मेडिसिन में कोई लंबी अवधि का समाधान नहीं है. यही वजह है कि एलोपैथिक डॉक्टर भी अपने मरीजों को होम्योपैथी के पास रेफर करते हैं, क्योंकि आज का युग का है. (फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

अनुष्का शर्मा का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर ‘द लिवर डॉक’ के नाम से मशहूर हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सायरियाक एबी फिलिप्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. होम्योपैथी के बड़े आलोचक डॉ. फिलिप्स ने वीडियो की कड़ी आलोचना की और इसमें शामिल तीनों ही हस्तियों को अपने निशाने पर ले लिया. (फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

डॉ. फिलिप्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो से जुड़े लोगों पर बेहद आक्रामक कमेंट किया. उन्होंने राजन शंकरण, नमिता थापर और अनुष्का शर्मा की तिकड़ी तंज कसा. इतना ही नहीं, उन्होंने तीनों पर तंज कसते हुए उन्हें ‘सप्लीमेंट बेचने वाला, कानूनी रूप से मान्य झोलाछाप और अनपढ़ सेलिब्रिटी’ तक कह डाला.
(फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

Anushka Sharma, Anushka Sharma Homeopathy, Anushka Sharma news, Anushka Sharma latest news, Anushka Sharma virat kohli, अनुष्का शर्मा,

हेपेटोलॉजिस्ट ने होम्योपैथी को पूरी तरह नकारते हुए अपनी पुरानी राय को एक बार फिर दोहराया. उन्होंने दावा किया कि इन होम्योपैथिक दवाओं में कोई भी एक्टिव तत्व या दवा नहीं होती है. डॉ. फिलिप्स की मानें, तो यह पूरी पद्धति सिर्फ पानी, शराब और चीनी के मिश्रण पर टिकी है, जहां लोग महंगे दामों में सिर्फ रंगीन चीनी की गोलियां खरीद रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@anushkasharma)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *