Last Updated:
सादगी की मिसाल कही जाती थी, ये हसीना, करियर में कई हिट देकर बनाया अलग मुकाम. धर्मेंद्र, जितेंद्र और संजीव कुमार समेत हर एक्टर के साथ इस हसीना ने काम किया. लेकिन उस दौर में जब हिंदी सिनेमा में राजेश खन्ना के साथ काम करना हर हीरोइन का सपना माना जाता था. तब इस एक्ट्रेस ने पति की वजह से काका संग कभी ना काम करने की ठान ली थी.

नई दिल्ली. 70 के दशक में राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार थे. उनकी फिल्मों में काम करने के लिए कलाकारों की लंबी कतार लगी रहती थी. वहीं एक हसीना ऐसी भी थी, जिसने उनके साथ काम न करने की ठान ली थी. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने सिर्फ एक फिल्म में साथ काम किया और उसके बाद फिर कभी किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए.

वो टॉप एक्ट्रेस कोई और नहीं जया बच्चन हैं. कहा जाता है कि अपने पति अमिताभ बच्चन को लेकर हुए एक विवाद के बाद जया ने राजेश खन्ना से दूरी बना ली थी. लेकिन इससे पहले वह काका के साथ फिल्म बावर्ची में काम कर चुकी थीं.

बावर्ची की शूटिंग के दौरान ही जया बच्चन का मन राजेश खन्ना को लेकर खट्टा हो गया था और उन्होंने तय लिया था कि वो कभी दोबारा राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगी. आखिर ऐसा हुआ था, जो काका और जया के बीच इतनी तनातनी हो गई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, साल 1972 में फिल्म ‘बावर्ची’ रिलीज हुई थी. फिल्म में राजेश खन्ना और जया भादुड़ी ने पहली और आखिरी बार साथ काम किया था. साथ काम किया था. ये फिल्म आज भी क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है. इसके बावजूद दोनों कलाकारों की जोड़ी दोबारा कभी पर्दे पर नहीं दिखी.

इसकी वजह थी कि जब जया बच्चन, राजेश खन्ना के साथ बावर्ची के सेट पर काम कर रही थीं, तब राजेश खन्ना जया से कहा था कि आखिर वो अमिताभ के साथ क्यों घूमती हैं. इस बात का जिक्र राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे में किया गया है.

जया को राजेश खन्ना की ये बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थीं. वह उनका ये अपमान बर्दाशत ही नहीं कर पा रही थी. ये बात उस वक्त की है, जब जया और अमिताभ एक दूसरे को पसंद करते थे. अमिताभ बच्चन जया बच्चन से मिलने फिल्म के लिए सेट पर आते थे. इतना ही नहीं, सेट पर अमिताभ बच्चन को वह अक्सर नजरअंदाज कर दिया करते थे.

फिल्म बावर्ची के बाद से राजेश खन्ना के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया. उन्होंने कहा था कि मैं कभी इस शख्स के साथ काम नहीं करूंगी, जो अपने आपको इतना बड़ा समझता हो, बावर्ची को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है.

गौरतलब है कि ये वो वक्त था जब 70 के दशक में जब अमिताभ बच्चन अपने करियर के शुरुआती दौर में संघर्ष कर रहे थे. उसी वक्त राजेश खन्ना इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे. आज भी जब राजेश खन्ना और जया बच्चन की बात होती है, तो फिल्म ‘बावर्ची’ का जिक्र जरूर होता है. यह एक ऐसी फिल्म रही जिसने दोनों कलाकारों को एक साथ लाया, लेकिन इसके बाद यह जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई. बात अगर जया के करियर की करें तो उन्होंने कई हटि फिल्में दी हैं. करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और जितेंद्र जैसे कई दिग्गज कलाकारों संग काम किया है. जितेंद्र के साथ उन्होंने फिल्म परिचय में काम किया था.

