Last Updated:
सिनेमाघरों में रिलीज के वक्त इस फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिले और देखते ही देखते इसे फ्लॉप का टैग दे दिया गया. लेकिन अब वही फिल्म OTT पर आते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है. सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है और दर्शक इसकी कहानी, इमोशनल ड्रामा और स्टारकास्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे. खास बात ये है कि फिल्म को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हम बात कर रहे हैं अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ की, जो इस समय प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है.

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ भले ही सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब OTT पर यह फिल्म जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है. अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग फिल्म की कहानी, इमोशनल सीन्स और अदिवी शेष-मृणाल की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं. (फोटो साभार-instgram@mrunalthakur)

OTT पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही फिल्म: ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ इस समय प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है. थिएटर में धीमी कमाई के बाद OTT रिलीज ने फिल्म को नई पहचान दिला दी है. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म को बड़े पर्दे पर जितना प्यार मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला. (फोटो साभार-IMDB)

फिल्म की कहानी ने खींचा ध्यान: फिल्म की कहानी हरि नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे अपराध में जेल जाना पड़ता है जो उसने किया ही नहीं होता. जेल से बाहर आने के बाद वह अपने पुराने प्यार और धोखे से जुड़े सच का सामना करता है. फिल्म में प्यार, बदला और इमोशनल ड्रामा का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है. (फोटो साभार-IMDB)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अदिवी और मृणाल की जोड़ी चर्चा का कारण: फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों के इमोशनल सीन्स और स्क्रीन प्रेजेंस को सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिल रही है. कई लोगों ने इसे मृणाल ठाकुर की सबसे मजबूत परफॉर्मेंस में से एक बताया. (फोटो साभार-instgram@mrunalthakur)

IMDb पर मिली शानदार रेटिंग: भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई, लेकिन IMDb पर इसे अच्छी रेटिंग मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 7.9 की रेटिंग मिली है, जो दर्शाती है कि OTT ऑडियंस को इसकी कहानी पसंद आ रही है. (फोटो साभार-IMDB)

थिएटर में क्यों रह गई पीछे?: फिल्म को रिलीज के समय दूसरी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली. शुरुआती दिनों के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे एवरेज से हिट तक भी बताया गया है. (फोटो साभार-IMDB)

OTT रिलीज के बाद बदली किस्मत: 8 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद फिल्म को नई ऑडियंस मिली. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फिल्म थिएटर से ज्यादा OTT पर बेहतर लग रही है. फिल्म का इमोशनल और थ्रिल वाला हिस्सा दर्शकों को बांधे रखता है. (फोटो साभार-instgram@mrunalthakur)

सोशल मीडिया पर बढ़ रहा क्रेज: OTT पर आने के बाद फिल्म को लेकर लगातार चर्चा बढ़ रही है. रेडिट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग फिल्म को ‘अंडररेटेड’ बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर आपने थिएटर में यह फिल्म मिस कर दी थी, तो अब OTT पर इसे जरूर देखना चाहिए.

