Protool

Rakul Preet Singh Rom Com Movies OTT: रकुल की 8 रोमांटिक फिल्में, 22 साल बड़े हीरो संग रोमांस कर मचाया था तहलका, एक के बाद एक लगा डाली FLOPS की लाइन

Last Updated:

अगर आपको रकुलप्रीत सिंह की हल्की-फुल्की, फील-गुड और एंटरटेनिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो ओटीटी पर उनकी कई शानदार फिल्में मौजूद हैं. रकुल ने अपने करियर में मॉडर्न रोमांस, फैमिली ड्रामा और कॉमिक रोल्स के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी फिल्में फ्लॉप होती चली गईं.

Rakul Preet Singh

नई दिल्ली. रकुलप्रीत सिंह ने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. रीजनल सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों का रुख किया. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है जिनके बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

एक्ट्रेस के करियर का जिक्र होता है तो सबसे पहले अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का जिक्र होना लाजमी है. ये एक्ट्रेस की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है. ‘दे दे प्यार दे’ में रकुल ने 22 साल बड़े अजय देवगन के साथ रोमांस किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

november release, movies releasing in november, De De Pyar De 2, 120 Bahadur, Masti 4, Tere Ishq Mein, ajay devgn, farhan akhtar, dhanush, kriti sanon, दे दे प्यार दे 2, 120 बहादुर, मस्ती 4, तेरे इश्क में

फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह के रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसतन सफलता मिली थी. फिल्म सेमी हिट कैटेगरी में रही. इसकी चर्चाएं खूब हुईं लेकिन फिल्म कमाई के मामले में कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रकुलप्रीत और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ एक सोशल कॉमेडी फिल्म थी. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी सराहा गया था. रकुलप्रीत और आयुष्मान की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि ओटीटी पर इसे बेहतर रिस्पांस मिला था. फिल्म नेटफ्लिक्स पर है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

छतरीवाली- यह एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें रकुल ने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया है जो कंडोम क्वालिटी टेस्टिंग कंपनी में काम करती है. फिल्म रोमांस के साथ सोशल टैबू और सेक्स एजुकेशन जैसे मुद्दों को हल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश करती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

रनवे 34- रकुल का किरदार काफी आकर्षक और इमोशनल टच लेकर आता है. अजय देवगन के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को पसंद आई थी. हालांकि ये फिल्म एक पूरी तरह से रोमांटिक कॉमेडी की कैटेगरी में नहीं आती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

मरजावां- इस रोमांटिक ड्रामा में रकुल प्रीत सिंह ने इमोशनल और सॉफ्ट किरदार निभाया. सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था. फिल्म में रोमांस के साथ इमोशनल ट्विस्ट भी देखने को मिलता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

थैंक गॉड- इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में रकुलप्रीत सिंह ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अहम किरदार अदा किया था. फिल्म एक पति-पत्नी की जोड़ी के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिसमें सिद्धार्थ एक ऐसे पति का रोल अदा करते हैं जो अपनी पत्नी की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *