Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया का वो कलाकार, जिसने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई. साल 1984 में डेब्यू करते ही बड़ा रिस्क उठाया. जिस जवानी में लोग रोमांटिक रोल करते हैं, वहीं एक्टर ने 65 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया था.तीनों खान संग भी ये एक्टर हिट दे चुका है.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा का वो जाना माना एक्टर, जिसकी अनिल कपूर संग जोड़ी काफी हिट मानी गईं. असल जिंदगी में भी दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती है. करियर में हर स्टार संग काम कर चुके ये एक्टर आज हिट की गारंटी बन चुके हैं. सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान संग तो ये कई हिट फिल्में दे चुके हैं.

चार दशक से ज्यादा लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे वो एक्टर कोई और नहीं, अनुपम खेर हैं. अपने करियर में उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इनमें कॉमेडी, विलेन, कैरेक्टर रोल और इमोशनल किरदारों में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय क्षमता साबित की है. आज वह इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान बना चुके हैं.

जहां इडंस्ट्री में युवा कलाकार अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक या यूथ से जुड़े रोल निभाकर करते हैं, वहीं अनुपम खेर ने अपने करियर की पहली फिल्म में ही ऐसा जोखिम उठाया, जिसके बारे में शायद ही कोई नया कलाकार सोचता. महज 28 साल की उम्र में उन्होंने 65 साल के एक दुखी पिता का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनुपम खेर ने साल 1984 में आई फिल्म सारांश से करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने बी.वी. प्रधान नाम के एक रिटायर्ड स्कूल टीचर का किरदार निभाया था, जो अपने इकलौते बेटे की मौत के गम से जूझ रहा होता है. यानी डेब्यू फिल्म में उन्होंने 65 साल के बूढ़े का रोल निभाया था.

महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उन्होंने अपने रोल से सभी को चौंका दिया था. उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी. इतनी कम उम्र में उन्होंने जिस परिपक्वता और गहराई के साथ एक बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई. ये देख दर्शकों और समीक्षकों ने उनकी जमकर तारीफ की थी.

उनकी डेब्यू फिल्म सारांश बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.लेकिन उनके काम की काफी तारीफ हु थी. इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था.उनकी फिल्म को उस साल ऑस्कर के बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी चुना गया था.

अपने करियर में अनुपम ने हर तरह के रोल निभाए है, खासतौर पर अनिल कपूर के साथ तो उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती रही. अनिल कपूर के साथ वह लम्हें में भी नजर आए थे. इसके अलावा अनिल के साथ मिस्टर इंडिया में भी नजर आने वाले थे, लेकिन ये रोल अमरीश पुरी को मिल गया था.

बता दें कि अनिल कपूर ने तीनों खान संग भी काम किया है. शाहरुख खान के साथ उन्होंने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, आमिर के साथ दिल और सलमान खान के साथ जुड़वा और प्रेम रतन धन पायो में काम किया था. करिश्मा कपूर के साथ भी ये काम कर चुके हैं. साल 2000 में अनुपम खेर ने करिश्मा कपूर संग फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने करिश्मा कपूर के मामा का रोल निभाया था.

