Protool

1 फिल्म 4 किरदार…वो स्क्रिप्ट जिसने हेमा मालिनी को बना दिया बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’, पद्मिनी ने सुनाया किस्सा

Last Updated:

Hema Malini Evergreen Movie: साल 1977 में एक फिल्म आई थी, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. उस फिल्म में हेमा मालिनी ने 4 अलग-अलग किरदार निभाए थे. फिल्म में धर्मेंद्र जैसा दिग्गज एक्टर था, लेकिन फिल्म की सफलता का बड़ा क्रेडिट हेमा मालिनी को मिला. फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी दमदार थी कि हेमा मालिनी अपनी खूबसूरती और जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर छा गईं. पद्मिमी कोल्हापुरे ने फिल्म से जुड़े यादगार किस्से सुनाए.

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने हाल में पुरानी यादों का पिटारा खोला है. उन्होंने बातचीत के दौरान हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन ‘ड्रीम गर्ल’ यानी हेमा मालिनी को लेकर कुछ बेहद खास और दिलचस्प किस्से शेयर किए. पद्मिनी का कहना है कि हेमा जी के साथ काम करने का उनका अनुभव इतना शानदार था कि वो यादें आज भी उनके दिल में बिल्कुल ताजा हैं. पद्मिनी ने साल 1977 में उनके साथ यादगार फिल्म में काम किया था. 

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि उनकी और हेमा मालिनी की दोस्ती बहुत पुरानी है. उन्होंने साल 1977 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में हेमा जी के साथ स्क्रीन शेयर की थी. पद्मिनी ने हंसते हुए याद किया कि उस वक्त वो सिर्फ 16-17 साल की एक छोटी सी लड़की थीं. इसी फिल्म के रिलीज होने के बाद हेमा मालिनी को ‘ड्रीम गर्ल’ का ऐसा टैग मिला कि पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानने लगी.

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए पद्मिनी ने ‘आईएएनएस’ को बताया कि उनकी खूबसूरती और स्क्रीन पर आने का अंदाज कुछ ऐसा था कि लोग उन्हें बस देखते ही रह जाते थे. फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे स्टार्स होते हैं, जिनमें गजब की एक्टिंग, लाजवाब पर्सनैलिटी और बेमिसाल खूबसूरती का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जैसा हेमा जी में है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

पद्मिनी ने आगे कहा कि फिल्मों में अपना लोहा मनवाने के बाद हेमा मालिनी अब राजनीति के मैदान में भी पूरी तरह एक्टिव हैं और जनता की आवाज उठा रही हैं. इतने दशकों तक लगातार लोगों के दिलों पर राज करना कोई बच्चों का खेल नहीं है. हेमा जी ने यह मुकाम सिर्फ और सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और गजब के टैलेंट के दम पर हासिल किया है.

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

अगर 1977 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की बात करें, तो इसका डायरेक्शन मशहूर फिल्ममेकर प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था. फिल्म में हेमा मालिनी ने दर्शकों को हैरान करते हुए एक या दो नहीं, बल्कि कई अलग-अलग किरदार निभाए थे. वो कभी ‘सपना’ बनीं, कभी ‘पद्मा’, कभी ‘चंपाबाई’ तो कभी एक ‘राजकुमारी’ के रूप में नजर आईं.

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

फिल्म की कहानी एक ऐसी नेक दिल लड़की के इर्द-गिर्द घूमती थी, जो अनाथ बच्चों की मदद करने और उनका पेट पालने के लिए अलग-अलग भेष बदलती है. इस फिल्म में हेमा मालिनी की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया और इसी फिल्म ने उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए बॉलीवुड की इकलौती ‘ड्रीम गर्ल’ बना दिया.

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

मजे की बात यह है कि इस फिल्म में खुद पद्मिनी कोल्हापुरे भी दिखाई दी थीं. उस समय वो एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर रही थीं. भले ही फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था, लेकिन उन्होंने अपनी मासूमियत और प्यारी सी एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. यही वो दौर था जब पद्मिनी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही थीं.

hema malini, hema malini movie, hema malini dream girl, hema malini movie dream girl, Padmini kolhapure, हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे

80 के दशक की ब्लॉकबस्टर क्वीन ‘ड्रीम गर्ल’ के बाद पद्मिनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 80 के दशक की सबसे बड़ी और कामयाब अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. ऋषि कपूर के साथ आई उनकी फिल्म ‘प्रेम रोग’ आज भी मील का पत्थर मानी जाती है. इसके अलावा, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘वो सात दिन’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’ और ‘सौतन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें हर घर का चहेता स्टार बना दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *